Himachal Se: DelhiNCR Heatwave Alert: दिल्लीNCR में इन दिनों गर्मी से लोगों का हालबेहाल है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते दिल्ली में ‘हीटवेव’ का अलर्ट जारी किया है. इस हफ्ते अधिकतम तापमान भी काफी परेशान करने वाला है. IMD की मानें तो दिल्ली को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में 19 मई के बाद हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.

चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़े और पारा 45 पार… दिल्ली में 3 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट​
चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़े और पारा 45 पार… दिल्ली में 3 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट​

मौसम विभाग के अनुसार, 18,19 और 20 मई को दिल्लीNCR में भीषण गर्मी पड़नी वाली है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. 18 मई को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का असर कई गुना बढ़ जाएगा. इन तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया जा सकता है. 19 और 20 मई को दिल्लीNCR में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चल सकती है.

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

20 मई के बाद तापमान में मामूली से गिरावट आ सकती है. कुछ मिलाकर इस हफ्ते दिल्लीNCR को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. बढ़ती गर्मी से लोगों का हालबेहाल कर दिया. दोपहर के समय से घर से निकलने में सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही है. उत्तर प्रदेश में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है. राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा और गाजियाबाद तक तेज धूप, गर्म पछुआ हवाओं और बढ़ती उमस ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी है.

हिमाचल में भी बढ़ेगा तापमान

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी अब गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 21 मई तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का बड़ा उछाल आ सकता है. हालांकि, मई महीने में अब तक सामान्य से 8 फीसदी अधिक बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से नीचे चल रहा था.

जानें देश के बाकी राज्यों का हाल

देश के बाकी राज्यों की बात करें तो इस हफ्ते मध्य भारत और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू और तेज धूप रहेगी. 1920 को जम्मूकश्मीर, जबकि 20 से 23 मई के दौरान उत्तराखंड गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तरीपूर्वी भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 67 से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अगले तीन दिन लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और केरल में भी झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है