Himachal Se: Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बेहद ही हैरान करने वाला और गंभीर मामला सामने आया है. यहां के मुख्य बस स्टैंड पर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात के लगभग 10 बजे की है. पीड़ित नाबालिग लड़की बस स्टैंड पर मौजूद थी, तभी तीन अज्ञात आरोपियों ने उसे जबरन दबोच लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोपी उसे खींचकर पास ही के किसी सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया है. छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि “कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर रात करीब 10 बजे एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन अज्ञात लोगों द्वारा बलपूर्वक बलात्कार की घटना सामने आई है. पुलिस ने संबंधित और उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.”
आरोपियों की तलाश
अज्ञात आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 8 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न इलाकों में दबिश दे रही हैं.
मेडिकल और कानूनी प्रक्रिया
CSP अरुण कुमार सोनी ने बताया पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है. पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है कि लड़की बस स्टैंड पर कैसे पहुंची और वहां क्या परिस्थितियां थीं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता / पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं और धारा 5 का उल्लेख है) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा.



