Himachal Se: Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह 20 मई को राहु ग्रह के नक्षत्र आर्द्रा में गोचर कर जाएंगे। आपको बता दें कि शुक्र और राहु आपस में मित्र हैं इसलिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। इन राशियों को बड़ा धन लाभ मिलने के योग हैं और साथ ही करियर के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं और वर्तमान में आपके धन भाव में विराजमान हैं। ऐसे में जब शुक्र राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो अचानक से बड़ा धन लाभ आपको मिल सकता है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उनको अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। इसके साथ ही तकनीकी और कला के क्षेत्रों में काम करने वाले इस राशि के जातकों को भी उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर भी इस राशि के लोगों को अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि
शुक्र वर्तमान समय में आपकी ही राशि में विराजमान हैं और राहु के नक्षत्र में जाते ही ये आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेंगे। इस राशि के जो लोग आईटी फील्ड में हैं उन्हें पदोन्नति मिल सकती है वहीं क्रिएटिव कार्य करने वालों को भी उपलब्धियां मिलेंगी। इस राशि के लोगों को कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने से भी इनको बंपर लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में सुखद बदलाव आप देख सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ शनि ग्रह की राशि है और शनिराहुशुक्र तीनों ही आपस में मित्र हैं। ऐसे में शुक्र के नक्षत्र बदलने से कुंभ वाले जीवन में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। वहीं करियर के क्षेत्र में भी आपको आशातीत परिणाम देखने को मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से इस राशि के कुछ लोगों को बंपर लाभ मिलने के योग हैं। कारोबारियों को अच्छी डील मिलने से धन लाभ हो सकता है। आपकी सेहत में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।



