Himachal Se: Indoor Fruit Plants: आजकल इंडोर गार्डनिंग का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। लोग अपने घर की छतों पर अलगअलग तरह के पौधे लगाना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि सिर्फ सजावटी पौधे नहीं बल्कि फल देने वाले छोटे पेड़ भी अंदर उगाए जा सकते हैं। अगर आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो छत पर कुछ फलों के पौधे लगा सकते हैं। ये पौधे घर को नेचुरल और खूबसूरत लुक देंगे। सही देखभाल और धूप से इन पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है और घर भी खूबसूरत दिखता है।

सही देखभाल, धूप, गमले और थोड़े से धैर्य के साथ अपने घर पर एक छोटा सा बगीचा तैयार किया जा सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें आप कुछ फलों के पौधे को लगा सकते हैं जो घर के वातावरण को सुंदर और फ्रेश बनाए रखेगा।
अमरूद का पौधा
अमरूद के पेड़ की छोटी किस्म बड़े गमलों में आसानी से उगाई जा सकती है। इसे गर्म तापमान और लगातार धूप की आवश्यकता होती है। इसकी पत्तियों को समयसमय पर छंटाईं की जरूरत होती है। इसे ऐसी जगह रखें जहां पर समयसमय पर धूप आती है और गर्मियों में इसे सूखने से बचाने के लिए पर्याप्त पानी देते रहें।
नींबू का पौधा
नींबू के पेड़ों की ड्वार्फ वैरायटी इंडोर गार्डनिंग के लिए अच्छी मानी जाती है। ये पौधे न केवल फल देते हैं बल्कि इनके सुंदर फूल और चमकदार हरी पत्तियां घर के कोनों को नया रूप दे सकता है। इन पौधों को सही धूप और अच्छी मिट्टी की जरूरत होती है।
अंजीर का पौधा
अंजीर का पौधा लगाने के लिए गमला थोड़ा बड़ा चुनें। इन पौधों के लिए हल्की और अच्छी मिट्टी चुनें जिसमें पानी ठहरता नहीं हो। इससे जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। नर्सरी से पौधा खरीदकर गमले में तैयार मिट्टी भरें और बीच में जगह बनाकर पौधे लगाएं। इसके बाद हल्का पानी दें और कुछ दिनों तक धूप से बचाएं। इस पौधे को कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप चाहिए होती है।
इंडोर पौधों को सामान्य पौधों की तुलना में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। मिट्टी की नमी की जांच, वेंटिलेशन और समयसमय खाद डालना पौधों को बढने के लिए जरूरी होता है। इन पौधों को लगाकर आप न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाएंगे बल्कि प्रकृति के करीब होने का एहसास भी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।



