Himachal Se: Old Pen DIY Ideas: घर पर अक्सर पुराने और खराब पेन इकट्ठा हो जाते हैं, जिनका कोई यूज नहीं होता है। ज्यादातर लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से इन्हीं पेन को शानदार DIY चीजों में बदला जा सकता है। इससे न सिर्फ घर को नया लुक मिलेगा बल्कि वेस्ट मटेरियल का भी सही उपयोग होगा। अगर आप कम खर्च में घर सजाने का शौक रखते हैं तो पेन से कुछ यूनिक चीजें तैयार कर सकते हैं।

पुराने और खराब पेन से इस तरह तैयार करें ये DIY चीजें, घर को सजाने में आएंगी काम​
पुराने और खराब पेन से इस तरह तैयार करें ये DIY चीजें, घर को सजाने में आएंगी काम​

पेन स्टैंड

घर पर फालतू पड़े पेन फेंकने की जगह आप इससे DIY पेन स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए किसी खाली बोतल या डिब्बे का इस्तेमाल करें। अब इस पर चारों ओर पेन चिपकाएं और ऊपर से कलर और रिबन की मदद से डेकोरेट करें। इसे बच्चों की स्टडी टेबल पर रखें।

मिरर डेकोरेशन

पुराने पेन से मिरर डेकोरेट किया जा सकता है जो काफी अट्रैक्टिव लगेगा। इसके लिए कोई राउंड शेप का मिरर लें और उसके चारों ओर पेन कवर चिपकाएं। कलर करने के लिए आप गोल्डन या सिल्वर कलर ले सकते हैं। इसे आप हॉल की दीवार पर सजा सकते हैं।

फोटो फ्रेम

पेन का इस्तेमाल करके आप कलरफुल फोटो फ्रेम बना सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कार्डबोर्ड को फोटो फ्रेम का बेस बनाएं। अब ऊपर से इस पर अलगअलग रंग के पेन चिपकाएं। बीच में फोटो लगाएं और अपने फेवरेट कॉर्नर पर रखें।

फ्लावर वास

पुराने और बेकार पड़े पेन का इस्तेमाल मिनी प्लांटर्स बनाने में किया जा सकता है। इसके लिए किसी छोटे गमले में पुराने पेन पेंसिल को चिपकाएं। इसको आप पेंट कर सकते हैं और अंदर से मिट्टी डालकर छोटे पौधे लगाए जा सकते हैं। इसे आप स्टडी टेबल या डाइनिंग टेबल पर सजाकर रख सकते हैं।

ज्वेलरी होल्डर

पुराने पेन का इस्तेमाल करके छोटा ज्वेलरी स्टैंड बनाया जा सकता है। इसके लिए पेन को किसी बेस पर फिक्स करें और उस पर रिंग, ब्रेसलेट या चेन टांग सकते हैं। यह देखने में स्टाइलिश लगेगा और चीजों को भी संभालकर रखेगा।

इस तरह आप पुराने पेन का इस्तेमाल घर को सजाने के लिए कर सकते हैं जो किफायती होने के साथसाथ सुंदरता बढ़ाने का भी काम करती हैं। इस तरह की चीचें बनाकर आप बच्चों को भी क्रिएटिविटी सिखा सकते हैं जो उनके खाली समय में नई चीजों को सीखने की इच्छा बढ़ाएंगी।