Summer Recipe: बचे हुए चावल का करें ऐसा इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होगी 2 Flavours वाली टेस्टी कुल्फी​
Summer Recipe: बचे हुए चावल का करें ऐसा इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होगी 2 Flavours वाली टेस्टी कुल्फी​
Himachal Se:

हर घर में रोजाना बना हुआ खाना कुछ न कुछ बच ही जाता है। हमारे यहां भारतीय घरों में चवाल खाना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं, कुछ लोग तो ऐसे हैं जो बिना चावल के रह भी नहीं सकते हैं। हमारे घर में जब भी चावल बनता है, चाहे जितना भी बना लें, बच ही जाता है। ऐसे में लोग इसे या तो फेंक देते हैं या गरम करके खा लेते हैं। बासी चावल खाने में अच्छे नहीं लगते लेकिन इनका कुछ यूनिक डिश बनाएं तो मजा ही आ जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में आप भी क्रिएटिविटी दिखाएंगी तो इससे शानदार डेजर्ट तैयार होगा।
आप रात के बचे हुए चावल से  2 फ्लेवर में कुल्फी बना सकते हैं। गर्मियों में कुल्फी खाने का एक अलग ही मजा होता है। चिलचिलाती गर्मी में कुल्फी खाना हर किसी को बेहद पसंद है। इसलिए चावल से कुल्फी को बेहतरीन टेक्सचर मिल जाता है। आइए आपको बताते हैं कैसे बनाए बचे हुए चावल से कुल्फी।
कुल्फी बनाने के लिए क्या चाहिए?
  1 कप बचे हुए चावल
  2 कप दूध
  चीनी स्वादानुसार
  थोड़ा इलायची पाउडर
 बेस को कैसे तैयार करें?
  सबसे पहले चावल और दूध को मिक्सर में पीस लें।
  ध्यान रखें कि मिक्सचर ज्यादा पतला न हो।
  फिर इस मिक्सचर को गैस पर 5 मिनट तक हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं।
  इसके बाद चीनी और इलायची डाल दें।
यह लीजिए आपका कुल्फी बेस तैयार है।
फ्लेवर 1 मैंगो कुल्फी
आप इससे मैंगो कुल्फी बना सकते हैं। ये गर्मियों में काफी पसंद भी की जाती है। इसके लिए आपको ये करना होगा
  सबसे पहले कुल्फी के बेस को ठंडा कर लें और बाद में आम का गूदा मिला लें।
  अब इसे अच्छे तरह मिक्स कर लें।
  इसके बाद कुल्फी मोल्ड या छोटे कप में भरकर रख दें।
  ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
  फिर इसे फ्रीजर में रखें जब तक ये अच्छे जम न जाए।
  जब ये पूरी तरह से जम जाए तो इसे ठंडाठंडा सर्व करें। ये खाने भी काफी टेस्टी लगती है।
फ्लेवर 2: चॉकलेट कुल्फी
 गौरलब है कि बच्चों को सबसे ज्यादा चॉकलेट कुल्फी पसंद होती है। खास बात यह है कि इसे आप घर पर हेल्दी तरीके से बनाएंगी तो और स्वाद बढ़ जाएगा। चॉकलेट कुल्फी बनाने के लिए ये करें 
कुल्फी बेस में कोको पाउडर और थोड़ा चॉकलेट सिरप को मिला लें।
  इसको आप अच्छे से मिला लें।
  अब इसे कुल्फी मोल्ड में भर दें।
  ऊपर से चॉको चिप्स डाल सकते हैं।
  ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
  अब इसे फ्रीजर में 5 से 6 घंटे के लिए रख दें।
आपकी कुल्फी तैयार है। इसको आप ठंडाठंडा सर्व कर सकते हैं।