Himachal Se: Laptop Ka Keyboard Kaise Saaf Karen: इस डिजिटल युग में काम, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से अक्सर कीबोर्ड में धूलमिट्टी, खाने के छोटे कण और गंदगी जमा होने लगती है। कई बार बटन गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं और सही से काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में समयसमय पर कीबोर्ड की सफाई करना भी उतना ही जरूरी हो जाता है।

ज्यादातर लोग स्क्रीन तो साफ कर लेते हैं लेकिन कीबोर्ड पर जमी धूल और गंदगी धीरेधीरे स्क्रीन तक पहुंचने लगती है। यह आगे चलकर जिद्दी दाग में बदल सकती है जिससे स्क्रीन को भी नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए कीबोर्ड को साफ करने के लिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। लेकिन सफाई के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
इन चीजों से करें सफाई
कीबोर्ड को साफ करने के लिए मुलायम ब्रश, मेकअप ब्रश या पेंट ब्रश का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा। बाजार में लैपटॉप और कंप्यूटर की स्क्रीन को साफ करने के लिए लिक्विड स्प्रे मिलते हैं जिसका इस्तेमाल जिद्दी दाग को साफ करने के लिए किया जा सकता है। इसे कीबोर्ड के गंदे निशानों पर स्प्रे करें और कपड़े की मदद से साफ करें।
सफाई करने से पहले करें यह काम
लैपटॉप की सफाई करने जा रहे हैं तो सबसे पहले डिवाइस को बंद कर दें। ऐसा नहीं करने पर बटन दबने की वजह से सिस्टम खराब हो सकता है। ध्यान रखें कि कीबोर्ड को साफ करने के लिए कभी पानी स्प्रे न करें। इसके अलावा सुई, पिन या नुकीली चीजों के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।
माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल
कीबोर्ड को साफ करने का सबसे आसान तरीका माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करना है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हल्के हाथों से कपड़े की मदद से कीबोर्ड पर जमी धूल को साफ किया जा सकता है। अगर बटन के बीच में गंदगी जमी है तो इसके लिए आप छोटा ब्रश या पेंट ब्रश इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कोनों में फंसी धूल आसानी से साफ हो जाएगी।
रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप रोजाना लैपटॉप या कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं तो हफ्ते में हल्की सफाई कर सकते हैं। खाने के दौरान लैपटॉप का इस्तेमाल करने से बचें इससे खाना या चायकॉफी गिर सकती है जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जल्दी खराब कर सकती है। थोड़ी सफाई और सही देखभाल से कीबोर्ड साफ, स्मूद और नया जैसा दिख सकता है।



