Himachal Se: गर्मियों में शॉर्ट ड्रेस, स्कर्ट और शॉर्ट्स पहनना ज्यादातर महिलाएं पसंद करती हैं। डार्क घुटने न केवल उनका लुक बिगाड़ देते हैं बल्कि इसे उनका कॉन्फिडेंस भी कई बार कम होने लगता है। डेड स्किन, ड्राइनेस, धूप और लगातार रगड़ की वजह से घुटने शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा डार्क दिख सकते हैं। ऐसे में कई महिलाएं शॉर्ट आउटफिट्स पहनते समय असहज महसूस करती हैं।

शॉर्ट ड्रेस पहनने के बाद डार्क दिखते हैं घुटने, कालापन छिपाने के लिए अपनाएं ये तरीके​
शॉर्ट ड्रेस पहनने के बाद डार्क दिखते हैं घुटने, कालापन छिपाने के लिए अपनाएं ये तरीके​

अगर आप भी डार्क घुटनों की वजह से अपनी पसंदीदा ड्रेस पहनने से बचती हैं, तो कुछ आसान स्किन केयर और ब्यूटी ट्रिक्स आपकी मदद कर सकती हैं। इनकी मदद से घुटनों के कालापन को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही त्वचा ज्यादा साफ व स्मूद नजर आ सकती है। किसी भी घरेलू चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है, ताकि स्किन इरिटेशन न हो। लगातार देखभाल करने से घुटनों की त्वचा धीरेधीरे ज्यादा साफ और इवन टोन दिख सकती है।

घुटने क्यों हो जाते हैं काले?

घुटनों का कालापन अक्सर डेड स्किन, ड्राइनेस, बारबार घुटने मोड़कर बैठने, धूप और रगड़ की वजह से बढ़ सकता है। शॉर्ट ड्रेस पहनने पर घुटने ज्यादा नजर आते हैं, इसलिए उनका डार्क पैच ज्यादा दिखाई देता है।

कालापन दूर करने में मदद करती है स्क्रबिंग

घुटनों को थोड़ा साफ और स्मूद दिखाने में स्क्रबिंग मदद कर सकती है। इसके लिए आप होममेड स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए कॉफी पाउडर, चावल का आटा या ओट्स में थोड़ा दही मिलाएं। स्क्रब को बहुत जोर से रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से 23 मिनट तक मसाज करें।

मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी

हमेशा एक्सफोलिएशन के बाद मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है, क्योंकि सूखी त्वचा ज्यादा डार्क दिख सकती है। बॉडी लोशन में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से त्वचा सॉफ्ट दिख सकती है।

मेकअप से ऐसे छुपाएं कालापन

अगर ड्रेस पहनने से पहले घुटनों को तुरंत बेहतर दिखाना हो, तो बॉडी मेकअप या स्किन टिंट इस्तेमाल किया जा सकता है।
कुछ लोग फाउंडेशन या कंसीलर की मदद से भी घुटनों का रंग इवन दिखाने की कोशिश करते हैं। बहुत ज्यादा पाउडर लगाने से घुटने ड्राई दिख सकते हैं, इसलिए हल्का और ब्लेंडेड मेकअप बेहतर रहता है। शिमर बेस्ड बॉडी लोशन लगाने से त्वचा थोड़ी ग्लोइंग और स्मूद नजर आ सकती है।

घुटने पर लगाएं ये चीजें

अगर घुटने बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं, तो रात में नारियल तेल या मॉइस्चराइजर लगाकर सोना मदद कर सकता है। टाइट कपड़ों की लगातार रगड़ भी घुटनों को डार्क बना सकती है। रात में ढीले कपड़े पहनकर सोएं। धूप में निकलते समय घुटनों पर भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, क्योंकि टैनिंग से कालापन बढ़ सकता है। लंबे समय तक फर्श पर घुटनों के बल बैठने से भी त्वचा मोटी और काली दिख सकती है। अगर घुटनों पर बहुत ज्यादा मोटी, खुरदरी या खुजली वाली त्वचा दिखे, तो स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर हो सकता है।

घुटनों का कालापन हटाने के लिए अपनाएं यह उपाय

खीरा: घुटने का कालापन दूर करने के लिए आप खीरा लगा सकते हैं। इसके लिए खीरे को काट लें। इसे 15 मिनट तक घुटनों पर रगड़ें। पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

नींबू और बेकिंग सोडा: डार्क घुटनों को साफ करने के लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छीखासी मात्रा में होता है। नींबू त्वचा के रंग को निखारता है। वहीं सोड़ा क्लिंजर की तरह काम करता है। यह त्वचा से कालापन दूर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर:यह लेख सामान्य स्किन केयर जानकारी और घरेलू उपायों पर आधारित है। त्वचा पर किसी भी घरेलू चीज, स्क्रब या ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर घुटनों का कालापन बहुत ज्यादा हो, खुजली, जलन या स्किन संबंधी कोई समस्या हो रही हो, तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।