Himachal Se: Saunf Ka Sharbat Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही लोग शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए अलगअलग तरह की ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी, थकान, कमजोरी और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप कोई हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं तो सौंफ का शरबत एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है बल्कि पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है।

सौंफ का इस्तेमाल ज्यादातर लोग खाने के बाद करते हैं। इसे खाने की चीजों में डालने के अलावा आप इससे ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं। दरअसल शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सौंफ का शरबत की रेसिपी शेयर की है जिसे आप भी घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं। यह ड्रिंक आपको गर्मी से राहत देगी।
सामग्री
1/4 कप सौंफ
45 हरी इलायची
810 काली मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
2 बड़ी चम्मच सूखी पुदीना पत्तियां
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
68 लौंग
10 12 केसर के धागे
34 चम्मच चीनी
1/2 चम्मच काला नमक
बर्फ के टुकड़े
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले नॉनस्टिक पैन को गर्म करें। अब इसमें सौंफ, हरी इलायची, काली मिर्च और जीरा डालकर धीमी आंच पर करीब 2 से 4 मिनट तक सूखा भून लें। इसके बाद सूखी पुदीना पत्तियां, दालचीनी, लौंग और केसर डालें। इसे करीब 30 मिनट तक हल्का रोस्ट करें। अब इसे पूरी तरह से ठंडा हो जाने दें।
जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिर इसमें चीनी और काला नमक डालकर दोबारा पीस लें जिससे सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
अब शरबत तैयार करने के लिए एक गिलास लें और उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। अब इसमें तैयार मिश्रण के दो चम्मच डालें और ऊपर से ठंडा पानी मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाने के बाद ठंडाठंडा सर्व करें।
यह शरबत शरीर को ठंडा रखने के साथसाथ पेट को आराम पहुंचाने में भी मदद करेगा। इसमें मौजूद पुदीना और सौंफ गर्मियों में राहत देने में मदद करती हैं। वहीं काला नमक और मसाले स्वाद को दोगुना कर देंगे। बाहर मिलने वाली कार्बोनेटेड ड्रिंक्स की जगह आप इस हेल्दी ऑप्शन को ट्राई कर सकते हैं। दिनभर तरोताजा रहने के लिए इस ड्रिंक को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
यहां देखिए वीडियो https://www.instagram.com/p/DYCgvCYovN7



