
चोरी के तो आपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन आज जो मामला हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में सुन आपकी हंसी निकल जाएगी. एक कैफे में एक कपल सुबह-सुबह ताला तोड़ा और चोरी के इरादे से अंदर घुस गया. लेकिन तभी उन्हें रोमांस करने का ऐसा भूत सवार हो गया कि वो चोरी भूलकर संबंध बनाने लगे. इसके बाद उन्होंने चोरी को अंजाम दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
दरअसल, हुआ यूं कि शनिवार को सुबह-सुबह एक महिला और एक पुरुष हुडी पहने ‘Mon Cheri’ नाम के कैफे में घुस गए. यह रेस्टोरेंट गुलाबों से अपनी सजावट के लिए काफी फेमस है. कैफे की मालिक के मुताबिक तड़के 3.50 बजे उन्होंने घुसपैठ की. पूरी हरकत CCTV फुटेज में कैद हो गई.
चोरी से पहले बनाया संबंध
जैसे ही कपल कैफे में घुसे, सीधे उस एरिया की ओर चल दिए जो फूलों से सजा हुआ था. वहीं बाहर बैठने की जगह पर उन्होंने संबंध बनाए. फिर वो चोरी करने के लिए अंदर घुसे. उन्होंने करीब 450 डॉलर कैश, iPhone और रम की बोतल चुरा लिया. इन्होंने चोरी के दौरान कैफे के दो दरवाजों को भी नुकसान पहुंचा दिया. कैफे में घुसते वक्त उन्होंने मास्क लगाया हुआ है, लेकिन बाद में वो इसे हटा देते हैं. इस वजह से कैमरे में उनका चेहरा साफ दिख रहा है.
कैफे मालिक के उड़े होश
जब सुबह मालिक Lexi Caliskan वहां पहुंची तो उन्हें चोरी का पता चला. कैफे मालिक के मुताबिक पूरा का पूरा स्टैंड ही टूट चुका था. सारा सामान बिखरा पड़ा था. जिसे देखकर पता चलता है कि ये पेशेवर चोर नहीं थे बल्कि मौका लगा तो सामान लूटकर ले गए. चोरी करने से ज्यादा उन्होंने यहां जो तोड़फोड़ की, वो बहुत ही निराशाजनक है. वो कहती हैं कि भले ही हमारा कैफे युवा कपल में काफी फेमस है, लेकिन यह जगह संबंध बनाने के लिए नहीं है. इससे हमारे कैफे के सम्मान को काफी ठेस पहुंची है. चोरों की की तलाश अभी जारी है, हालांकि अभी तक इन्हें पकड़ा नहीं जा सका है.



