Himachal Se: Frederic Soyez Coach of Indian Junior Hockey Team: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया ने 14 मई को नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। जिसमें हॉकी इंडिया ने ओलपंकि विजेता खिलाड़ी पीआर श्रीजेश की जगह फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज को हेड कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले ये जिम्मेदारी श्रीजेश संभाल रहे थे। श्रीजेश ने जूनियर हॉकी टीम के साथ करीब डेढ़ साल तक काम किया।

भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच​
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच​

पिछले साल श्रीजेश का कार्यकाल चेन्नई और मदुरै में हुए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान खत्म हो गया। उनकी मौजूदगी में जूनियर हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था, लेकिन हॉकी इंडिया ने उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया। हांलाकि श्रीजेश ने दोबारा से हेड कोच बनने के लिए आवेदन जरूर किया था, लेकिन हॉकी इंडिया ने उन्हें इस बार ये जिम्मेदारी नहीं सौंपी।

कौन हैं जूनियर हॉकी टीम के नए कोच?

यदि भारत नए जूनियर हॉकी टीम कोच की बात की जाए तो मौजूदा वक्त में उनकी गिनती यूरोप के बेहतरीन हॉकी कोच में की जाती है। फ्रेडरिक सोयेज को हॉकी में कोचिंग का 15 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। वहीं, उनके करियर की बात की जाए तो सोयेज ने साल 1995 से लेकर 2010 तक फ्रांस के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी में कुल 196 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए 195 गोल किए।

अपने देश के लिए को अलविदा कहने के बाद सोयेज ने इसी खेल में खुद को कोच के तौर पर बनाए रखा। हॉकी से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखते हुए फ्रांस और स्पेन की टीम के लिए कोच पद की जिम्मेदारी संभाली। वे जब स्पेन के कोच थे तो उस वक्त यानी 2019 में स्पेन की टीम ने यूरोपिय चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज के पास कोचिंग का काफी अनुभव है। उन्होंने 2016, 2020 और 2024 ओलंपिक में कोच की भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह 2018 और 2023 हॉकी वर्ल्ड कप में भी टीम के साथ जुड़े रहे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यूरोपीय चैंपियनशिप में भी उनका लंबा अनुभव रहा है, जहां उन्होंने 2013 से 2023 तक लगातार छह टूर्नामेंट में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली।

हॉकी इंडिया का बयान

के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने फ्रेडरिक सोयेज की नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि सोयेज के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का लंबा अनुभव है, जिसका फायदा भारतीय हॉकी को जरूर मिलेगा। टिर्की के अनुसार हॉकी इंडिया 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए लंबी योजना पर काम कर रहा है और इसमें सोयेज की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड का फोकस सिर्फ मौजूदा नतीजों पर नहीं, बल्कि ऐसे खिलाड़ियों का मजबूत समूह तैयार करने पर है जो जूनियर से लेकर सीनियर स्तर तक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सके।