Himachal Se: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, पसीना, धूल और बढ़ता प्रदूषण त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इस मौसम में स्किन पर टैनिंग, ऑयलीनेस, मुंहासे, रैशेज और डलनेस जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। इसलिए त्वचा की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। फेस पैक लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साथ ही यह अतिरिक्त तेल और गंदगी साफ कर स्किन को जरूरी पोषण देने में मदद करता है। इसके अलावा ये फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट रखने, पोर्स को साफ करने और चेहरे की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में भी मदद करता है। ऐसे में आप इस गर्मी त्वचा से जुड़ी कई सारी समस्याओं से बचने के लिए स्ट्रॉबेरी की मदद से फेस पैक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं:

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ, चमकदार और फ्रेश बनाने में मदद करते हैं।
1 स्ट्रॉबेरी और शहद फेस पैक
गर्मियों के मौसम में ड्राई स्किन की समस्या अधिक रहती है। ऐसे में आप स्ट्रॉबेरी और शहद फेस पैक ट्राई कर सकते हैं।
सामग्री
23 पकी हुई स्ट्रॉबेरी
1 चम्मच शहद
बनाने और लगाने का तरीका
स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह मैश कर इसमें शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। चेहरे को साफ करके पैक लगा लें और 1520 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को मॉइस्चराइज, चमक और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
2 स्ट्रॉबेरी और दही फेस पैक
गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या अधिक रहती है। ऐसे में आप स्ट्रॉबेरी और दही फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ ही ये रूखी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।
सामग्री
2 स्ट्रॉबेरी
1 बड़ा चम्मच दही
बनाने का तरीका
स्ट्रॉबेरी को मैश करके दही मिला दें, इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा साफ कर लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है, जिससे स्किन फ्रेश और साफ नजर आती है। साथ ही टैनिंग की समस्या भी कम हो सकती है।
3 स्ट्रॉबेरी और बेसन फेस पैक
सामग्री
23 स्ट्रॉबेरी
1 चम्मच बेसन
थोड़ा गुलाब जल
बनाने का तरीका
स्ट्रॉबेरी को मिक्सी में पीस लें, फिर इसमें बेसन और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 1015 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ कर लें।
फायदे
स्ट्रॉबेरी और बेसन वाला फेस पैक चेहरे के अतिरिक्त तेल को कम करने के साथ ही, पोर्स को साफ और त्वचा को फ्रेश बनाने में मदद कर सकता है। इन फेस पैक को हफ्ते में 12 दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।
नोट: स्ट्रॉबेरी फेस पैक लगाते समय पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर त्वचा पर जलन, खुजली या लालपन मसहूस हो तो फेस पैक तुरंत साफ कर लें। वहीं, आंखों के आसपास पैक लगाने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।
ग्लोइंग त्वचा के लिए घर पर बनाए फेस पैक, यहां देखें लगाने का सही तरीका
गर्मी के दिनों में सूरज की हानिकारक यूवी किरणों और प्रदूषण के चलते स्किन अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है और धीरेधीरे त्वचा की चमक कम होने लगती है। ऐसे में ग्लोइंग त्वचा के लिए आप घर पर ही आसानी से नेचुरल फेस पैक तैयार कर सकते हैं।



