Himachal Se: Budh Gochar 2026: बुध ग्रह को ज्योतिष में बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क शक्ति का कारक माना जाता है। बुध अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर भी होता है। मई 2026 में बुध देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। इनके लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ और सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। इन्हीं राशियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

कब होगा बुध का गोचर?
ज्योतिष गणना के अनुसार बुध देव 19 मई 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन 25 मई तक प्रभावी रहेगा। बुध ग्रह का संबंध बुद्धिमत्ता, संचार क्षमता और व्यापार से माना जाता है, इसलिए इसका असर आर्थिक और पेशेवर जीवन पर अधिक पड़ता है।
क्यों खास है रोहिणी नक्षत्र?
27 नक्षत्रों में रोहिणी को चौथा नक्षत्र है, जिसका स्वामी चंद्रमा है और इसके देवता ब्रह्मा जी हैं। इसे सुंदरता, समृद्धि और विकास का प्रतीक माना गया है।
बुध नक्षत्र गोचर इन राशियों के लिए शुभ
- मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं। ऐसे में बुध गोचर आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए सरकारी और जरूरी काम पूरे होने के योग हैं। इस दौरान निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को भी फायदा मिल सकता है। आपकी वाणी और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे।
- कर्क राशि: बुध देव का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में रोहिणी नक्षत्र और कर्क राशि का स्वामी चंद्रदेव माने गए हैं। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिल सकता है। बिजनेस में नए अवसर और लाभ मिलने की संभावना भी है।
- सिंह राशि: इन जातकों के लिए बुध का यह गोचर आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। अगर आप गाड़ी या संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है।
- तुला राशि: इन जातकों के लिए यह समय किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं माना जा रहा। कारोबारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कला, लेखन, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का शानदार अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता और आपसी समझ बेहतर होगी।



