Himachal Se: Liam Dawson Announces Retirement: इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्टक्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। करीब दो दशक तक घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 36 वर्षीय खिलाड़ी अब रेडबॉल फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे। डॉसन ने तत्काल प्रभाव से यह फैसला लागू करने की घोषणा की है। हालांकि वह व्हाइटबॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। लंबे समय तक हैम्पशायर का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉसन ने साफ कहा कि वह अपने सीमित ओवरों के करियर पर अब पूरा ध्यान देना चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है।

10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू​
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू​

संन्यास के फैसले पर क्या बोले डॉसन

13 मई को जारी बयान में डॉसन ने कहा कि यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि फर्स्टक्लास क्रिकेट उनके करियर का बेहद अहम हिस्सा रहा है, लेकिन अब उन्हें लगता है कि आगे बढ़ने और अपने व्हाइटबॉल करियर को लंबा करने के लिए यही सही समय है। डॉसन ने हैम्पशायर के साथ अपने सफर को खास बताते हुए कहा कि क्लब के लिए 200 से ज्यादा मैच खेलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने टीम के साथ बिताए गए पलों और साथियों के सहयोग को भी याद किया। डॉसन ने यह भी कहा कि वह आने वाले समय में भी हैम्पशायर के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेलते रहेंगे।

Prolific allrounder Liam Dawson has retired from FirstClass cricket with immediate effect.

2️⃣1️⃣1️⃣ matches
More than 1️⃣0️⃣,0️⃣0️⃣0️⃣ runs
Over 3️⃣5️⃣0️⃣ wickets

Thank you, Daws ❤️

📰 Full story 👉 https://t.co/hjrr2s9xeG pic.twitter.com/vb47pLgKp8

— Hampshire Cricket May 13, 2026

शानदार आंकड़ों के साथ खत्म हुआ लंबा सफर

लियाम डॉसन का घरेलू क्रिकेट करियर बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने हैम्पशायर के लिए 211 फर्स्टक्लास मुकाबले खेले और इस दौरान 10 हजार से ज्यादा रन बनाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार योगदान दिया और 380 विकेट अपने नाम किए। उनके बल्ले से 18 शतक भी निकले। यही वजह रही कि वह लंबे समय तक टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते रहे। साल 2014 में जब हैम्पशायर ने डिवीजन टू से प्रमोशन हासिल किया था, तब डॉसन ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद टीम लगातार कई सालों तक शीर्ष डिवीजन में बनी रही।

भारत दौरे से किया था टेस्ट डेब्यू

डॉसन ने के लिए भी टेस्ट क्रिकेट खेला और अपना डेब्यू दौरे पर किया था। अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने नाबाद 66 रन की पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था। हालांकि बाद में वह लंबे समय तक टेस्ट टीम से बाहर रहे। पिछले साल उनकी आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 2024 उनके करियर का शानदार साल साबित हुआ, जब उन्हें पीसीए मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर समेत कई बड़े पुरस्कार मिले। अब डॉसन द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और हैम्पशायर के लिए व्हाइटबॉल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।