Himachal Se: पीएम मोदी ने भारतीयों को विदेश यात्रा न करने की सलाह दी है, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत की जा सके. लेकिन भारत में विदेशी पर्यटकों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े इसकी पुष्टि भी करते हैं. साल 202425 ds आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है. कोविड के बाद साल 2023 में भारत में विदेशी पर्यटकों के ग्राफ में 124 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी जो 2024 में 9 फीसदी और बढ़ा.

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े बता रहे हैं कि विदेशी सैलानियों को भारत की विरासत, वाइल्डलाइफ सेंचुरी, यहां के त्योहार, आध्यात्म के गढ़ और मॉडर्न बिजनेस सेंटर पसंद आ रहे हैं. भारत के कुछ राज्य विदेशियों की पसंदीदा जगहों में सबसे आगे हैं. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत कुछ चुनिंदा राज्य उन्हें खास पसंद हैं. अब सवाल उठता है कि विदेशी पर्यटकों का सबसे पसंदीदा राज्य कौन सा है.
महाराष्ट्र या यूपी, कहां पहुंचे सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक?
पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पर्यटकों के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है. साल 2024 में यहां 37 लाख विदेशी सैलानी पहुंचे. विदेशी महाराष्ट्र का गेटवे ऑफ इंडिया और अजंता एलोरा की गुफाएं समेत कई टूरिस्ट स्पॉट को देखने पहुंचते हैं. यहां आने वाले पर्यटक सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं रहते. लोनावला, महाबलेश्वर जैसे हिल स्टेशनों के साथ अलीबाग और नासिक की खूबसूरती को देखने पहुंचे हैं.
मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया.
पश्चिम बंगाल: 31 लाख पर्यटक पहुंचे
दिलचस्प बात है कि उत्तर प्रदेश और गुजरात को पीछे छोड़कर पश्चिम बंगाल दूसरे पायदान पर पहुंच गया. साल 2024 में यहां 31 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे. बंगाल की विरासत, साहित्य और कला विदेशी पर्यटकों को खींचकर लाती है. यहां का रिवर टूरिज्म काफी पॉपुलर है. हुगली, दार्जलिंग पर्यटकों के बीच पॉपुलर रहे हैं. यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल सुंदरवन भी पर्यटकों को आकर्षित करता है.
साल 2024 में पश्चिम बंगाल में 31 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे.
गुजरात: तीसरे पायदान पहुंचा
विदेशी पर्यटकों के मामले में गुजरात तीसरे पायदान पर है. यहां साल 2024 में 22 लाख विदेशी सैलानी पहुंचे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गुजरात को सिर्फ उसकी विरासत के लिए ही नहीं, बिजनेस टूरिज्म के लिए भी जाना जाता है. स्टेच्यु ऑफ यूनिटी बनने के बाद गुजरात में विदेशी पर्यटकों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई हे. यहां का गिर नेशनल पार्क पर्यटकों को आकर्षित करता है. नवरात्रि और गरबा के सीजन में इनकी संख्या बढ़ती है.
स्टेच्यु ऑफ यूनिटी.
उत्तर प्रदेश: 21.7 लाख विदेशी पर्यटकों के साथ चौथे नम्बर पर
गुजरात और उत्तर प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या को देखें तो बहुत अंतर नहीं है. साल 2024 में गुजरात में 22 लाख सैलानी पहुंचे. वहीं, उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 21.7 लाख रहा. ताजमहल वो टूरिस्ट स्पॉट है जिसे देखने के लिए सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचते हैं. इसके अलावा वाराणसी, मथुरा, वृंदावन और बुद्धरामायण सर्किट टूरिस्ट के बीच पॉपुलर रहा है.
ताजमहल देखने के लिए सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचते हैं.
राजस्थान: 20 लाख विदेशी सैलानी पहुंचे
सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटकों वाले टॉप 5 राज्यों में राजस्थान पांचवे नम्बर पर है. यहां साल 2024 में 20 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे. यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को जयपुर का किला, हवामहल, उदयपुर की झील और जोधपुर खासतौर पर आकर्षित करता है.
राजस्थान के जयपुर का हवामहल.
लग्जरी रिजॉर्ट, सफारी, कल्चरल फेस्टिवल और नृत्यगायन की परंपरागत प्रस्तुतियों ने विदेशी पर्यटकोें का ध्यान अपनी ओर खींचा. यही वजह रही कि राजस्थान उन पांच राज्यों लिस्ट में शामिल हुआ जिसे विदेशी सैलानी सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.



