Himachal Se: Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है, जिसका उस राशि के लोगों पर विशेष प्रभाव रहता है। आज हम जिन दो राशियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन राशियों के स्वामी बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध देव हैं। कहते हैं बुध की विशेष कृपा के कारण ही इन राशियों के लोग करियर में अपार सफलता प्राप्त करते हैं। ये अपनी बुद्धि और वाणी के दम पर खूब नाम और पैसा कमाने में सफल होते हैं। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि
मिथुन बुध ग्रह की स्वराशि है इसलिए इस राशि के लोगों पर बुध की विशेष कृपा रहती है। बुध के कारण ही इस राशि के बच्चों का दिमाग काफी तेज होता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये बचपन से ही काफी समझदार होते हैं। इनके अंदर सीखने की अद्भुत क्षमता होती है। ये अपने मार्ग से कभी नहीं भटकते और जो ठान लेते हैं पूरा करके ही दम लेते हैं। इनकी तर्कशक्ति इतनी कमाल की होती है कि इनके पास हर सवाल का जवाब हमेशा तैयार रहता है। इनकी वाणी भी काफी प्रभावशाली होती है जिस वजह से लोग इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों पर भी बुध की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। ये बेहद तेज दिमाग के होते हैं। हर छोटी से छोटी चीज का बारीकी से विश्लेषण करते हैं। जिस कारण इनके कार्यों में गलती होने की गुंजाइश ना के बराबर होती है। इनका ऑब्जर्वेशन पावर बहुत तेज होती है। किसी भी चीज के बारे में ये काफी जल्दी सीख लेते हैं। ये जिस भी फील्ड में कार्यरत होते हैं, वहां अपनी बुद्धि के दम पर बहुत जल्दी शीर्ष पर पहुंच जाते हैं।



