Himachal Se: इंटरनेट और सोशल मीडिया ने आज लोगों की जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक बना दिया है। अब किसी भी विषय से जुड़ी जानकारी कुछ ही सेकंड में आसानी से मिल सकती है। चाहे पढ़ाई से संबंधित जानकारी हो, हेल्थ टिप्स हो, ट्रैवल गाइड हो या फिर खाना बनाने की नईनई रेसिपी, लोग हर छोटीबड़ी चीज के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं। खासतौर से सोशल मीडिया और वीडियो ऐप्स ने लोगों के बीच नई चीजें सीखने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है।

काफी स्वादिष्ट होता है हिमाचल का ‘मदरा’, इस तरह तैयार करते हैं सब्जी की ग्रेवी​
काफी स्वादिष्ट होता है हिमाचल का ‘मदरा’, इस तरह तैयार करते हैं सब्जी की ग्रेवी​

आजकल लोग खाने की रेसिपी इंटरनेट पर खूब सर्च करते हैं और घर पर अलगअलग तरह के व्यंजन बनाना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रेसिपी वीडियो और फूड ब्लॉग्स की वजह से लोग अब सिर्फ अपने शहर या राज्य के खाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के अलगअलग हिस्सों के पारंपरिक व्यंजनों को भी ट्राई कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है हिमाचल प्रदेश का पारंपरिक व्यंजन मदरा जो अपने खास स्वाद के लिए जाना जाता है। इसे हिमाचल में लोग खास मौके पर दावत के लिए बनाते हैं। यह काले चने, काबुले चने या राजमा से बनने वाली डिश है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी:

हिमाचल प्रदेश में शादी, पार्टी या फिर अन्य किसी खास मौके पर मदरा बनाया जाता है। यह स्वाद, खुशबू और पोषण से भरपूर होता है, जिसे दही, देसी घी और साबुत मसालों से तैयार किया जाता है।

मदरा बनाने के लिए सामग्री

1 कप काबुली चना
2 कप अच्छी तरह फेंटा हुआ दही
34 बड़े चम्मच देसी घी
जरूरत अनुसार पानी
स्वादानुसार नमक

साबुत मसाले
1 टुकड़ा दालचीनी
1 बड़ी इलायची
2 छोटी इलायची
45 लौंग
1 तेजपता
1 छोटा चम्मच जीरा

पिसे मसाले
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

सजावट के लिए

हरा धनिया
थोड़ा घी

मदरा बनाने की आसान विधि

1 चने तैयार करें
सबसे पहले काबुली चनों को रातभर पानी में भिगो दें। अगले दिन इन्हें कुकर में नमक और पानी डालकर 45 सीटी आने तक उबाल लें। चने नरम होने चाहिए लेकिन ज्यादा गलने नहीं चाहिए।

2 तड़का लगाएं
अब एक भारी तले की कड़ाही या पैन में देसी घी गर्म करें। अब इसमें जीरा, दालचीनी, इलायची, लौंग और तेजपत्ता डालें और खुशबू आने तक भूनें।

3 दही और मसाले
गैस को धीमी आंच पर रखें। अब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और सौंफ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

4 चने मिलाएं
अब उबले हुए चने ग्रेवी में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और धीमी आंच पर 1015 मिनट तक पकने दें ताकि मसाले अच्छी तरह चनों में मिल जाएं। अंत में गरम मसाला डालें।

5 सर्व करने का तरीका
तैयार मदरा को ऊपर से थोड़ा घी और हरा धनिया डाल दें। इसे चावल, जीरा राइस और रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। हिमाचली स्वाद पाने के लिए इसे धीमी आंच पर पकाएं। इससे ग्रेवी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है।