Himachal Se: कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार के साथ सुबह 9.30 बजे अचानक ही छापा मारा। इस दौरान दो संदिग्ध दलालों को पकड़ा गया, जो मरीजों को गुमराह कर रहे थे।

एक्शन मोड में कानपुर के DM, सरकारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, 22 डॉक्टर मिले गैरहाजिर, सैलरी काटने का निर्देश​
एक्शन मोड में कानपुर के DM, सरकारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, 22 डॉक्टर मिले गैरहाजिर, सैलरी काटने का निर्देश​

डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान 22 डॉक्टर सहित 32 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डीएम ने सीएमएस उर्सला को निर्देश देते हुए कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाए। इसके साथ ही डीएम ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी दशा में बाहरी दवा न लिखी जाए।

डीएम ने अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले ओपीडी और विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर मंगवाकर डॉक्टरों और कर्मचारियों की हाजिरी जांची। जांच में सामने आया कि कई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ बिना किसी अवकाश आवेदन के अनुपस्थित हैं। वहीं दूसरी तरफ मरीज घंटों से डॉक्टरों के इंतजार में अस्पताल की बेंचों पर बैठे नजर आए।

 

अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट