Himachal Se: शहर हो या गांव हर कोई अब अपने घर को मॉडर्न तरीके से बनवाना पसंद कर रहा है। खासतौर पर मॉड्यूलर किचन का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जो दिखने में स्टाइलिश होने के साथ ही काम को भी आसान और व्यवस्थित बनाता है। लोग अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार किचन का डिजाइन चुनते हैं, ताकि कम जगह में भी ज्यादा सामान आसानी से रखा जा सके और किचन हमेशा साफसुथरा और व्यवस्थित रहे।

मॉड्यूलर किचन बनवाते समय कई छोटीछोटी चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, जिसमें ड्रॉयर और उनके ऑर्गेनाइजर सबसे अहम माने जाते हैं। अगर ड्रॉयर सही डिजाइन और सही साइज के न हों तो बर्तन, मसाले, कटलरी और रोजमर्रा का सामान व्यवस्थित रखना मुश्किल हो जाता है। मार्केट में कई तरह के लेटेस्ट डिजाइन वाले ड्रॉयर ऑर्गेनाइजर उपलब्ध हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किचन को प्रीमियम लुक देने के लिए किस तरह का ड्रॉयर चुनना चाहिए।
कटलरी ड्रॉयर ऑर्गेनाइजर
कटलरी ड्रॉयर ऑर्गेनाइजर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ड्रॉयर ऑर्गेनाइजर में से एक है। इसमें चम्मच, कांटा, चाकू और छोटे किचन टूल्स को अलगअलग सेक्शन में रखा जा सकता है। वुडन, स्टील और प्लास्टिक फिनिश में कई प्रीमियम डिजाइन मार्केट में उपलब्ध हैं।
मसाला ड्रॉयर
मसालों को रखने के लिए पुलआउट मसाला ड्रॉयर लगवा सकते हैं। यह काफी लोकप्रिय भी है। इसकी मदद से सभी मसाले एक जगह व्यवस्थित रहते हैं और खाना बनाते समय तुरंत मिल जाते हैं। स्लिम डिजाइन वाले ये ड्रॉयर कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं।
प्लेट और बाउल ऑर्गेनाइजर
प्लेट और बाउल रखने के लिए भी अलग से ऑर्गेनाइजर आता है, जिसे आप अपने रसोई में जगह के अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें प्लेट, बाउल और सर्विंग डिशेज को अलगअलग स्लॉट में रखा जाता है। इससे बर्तन जल्दी टूटते नहीं और निकालने में भी आसानी होती है। आप स्टील फ्रेम और सॉफ्टक्लोज चैनल वाले डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।
कॉर्नर ड्रॉयर डिजाइन
मॉड्यूलर किचन में कोनों की जगह अक्सर खाली रह जाती है। ऐसे में आप कॉर्नर ड्रॉयर की मदद से इस एरिया को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बड़े बर्तन, कंटेनर या कम इस्तेमाल होने वाले सामान रख सकते हैं।
मल्टीलेयर पॉट एंड पैन ड्रॉयर
बड़े बर्तनों जैसे कड़ाही, पैन, कुकर और अन्य बड़े बर्तन को रखने के लिए लोग डीप ड्रॉयर डिजाइन ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें आप भारी बर्तनों को आसानी से रख और निकाल सकते हैं। मल्टीलेयर डिजाइन के चलते कम जगह में ज्यादा सामान स्टोर किया जा सकता है।
डस्टबिन पुलआउट ड्रॉयर
डस्टबिन जब बाहर रखा होता है, तो यह किचन को लुक के खराब करता है। ऐसे में मॉड्यूलर किचन में छिपे हुए डस्टबिन ड्रॉयर लगवाते हैं। इसमें कई डिजाइन आते हैं, जिसमें सूखे और गीले कचरे के लिए अलगअलग सेक्शन दिए जाते हैं। ऐसे में किचन को व्यवस्थित और थोड़ा मॉडर्न टच देने के लिए आप डस्टबिन रखने के लिए इस तरह का ड्रॉयर चुन सकते हैं।
वर्टिकल बोतल और कंटेनर ड्रॉयर
तेल, सॉस और बड़े कंटेनर रखने के लिए वर्टिकल पुलआउट ड्रॉयर बेहद उपयोगी होते हैं। ये पतले लेकिन लंबे डिजाइन में आते हैं और कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। छोटे किचन में ये काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।



