Himachal Se: घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक में कई इंडोर प्लांट्स लगाते हैं। ये घर के वातावरण को शुद्ध करने और फ्रेश रखने में मदद करते हैं। गर्मियों के मौसम में इन पौधों की देखभाल की जरूरत थोड़ी अधिक पड़ती है। गर्मी में जहां कुछ पौधों को नियमित पानी और धूप की जरूरत होती है, तो वहीं कई इंडोर प्लांट्स को कम धूप और सीमित पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस पौधे को कब पानी देना चाहिए और धूप दिखाना चाहिए। आइए जानते हैं.

1 स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट गर्मियों में आसानी से टिक जाता है और इसे अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती। इसे 1215 दिन में एक बार 1 से 2 घंटे के लिए धूप दिखा सकते हैं। गर्मियों में इसे तेज धूप में बिल्कुल न रखें। वहीं, जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए तब पानी दें।
2 मनी प्लांट
मनी प्लांट को हल्की रोशनी पसंद होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसे खिड़की या फिर उस जगह रखें जहां छनकर रोशनी आए। इसे 7 से 8 दिनों में एक बार 1 से 2 घंटे के लिए धूप में रखना चाहिए। हालांकि, दोपहर की धूप से बचना चाहिए। समयसमय पर पत्तियों पर पानी स्प्रे कर सकते हैं।
3 पीस लिली
यह पौधा गर्मियों में जल्दी मुरझा सकता है, ऐसे में इसका ध्यान रखना जरूरी होता है। इसे 15 दिन में एक बार 30 मिनट से 1 घंटे के लिए धूप में रख सकते हैं। वहीं, जब मिट्टी हल्की नम लगे तब पानी देना चाहिए।
4 स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट गर्मी में तेजी से बढ़ता है, लेकिन तेज धूप में यह मुरझा या सूख सकता है। इसके 67 दिनों में एक बार सुबह की धूप में 1 घंटा रख सकते हैं। इसकी पत्तियां सूखनी नहीं चाहिए। हफ्ते में 23 बार पत्तियों पर पानी स्प्रे कर सकते हैं। वहीं, जब मिट्टी में नमी खत्म होने लगे तब पानी दे सकते हैं।
5 एलोवेरा
एलोवेरा भी इंडोर प्लांट्स में से एक है और इसे अन्य घरों में रखे जाने वाले पौधों के मुकाबले धूप की अधिक जरूरत होती है। इसे हफ्ते में 23 दिन में दो से तीन घंटे के लिए हल्की धूप दिखा सकते हैं। यह कम पानी में पनपने वाला पौधा है। ऐसे में हफ्ते में एक बार या जब मिट्टी की नमी खत्म होने लगे तब हल्का पानी दे सकते हैं।
6 एरेका पाम
घर के लुक को आकर्षक बनाने के लिए एरेका पाम लगाया जाता है। इसे लोग बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक में रखते हैं। इस पौधे के लिए 1012 दिनों में एक बार धूप 1 घंटे की हल्की धूप पर्याप्त होती है। इस पौधे में भी मिट्टी सूखने पर पानी देना चाहिए। वहीं बीचबीच में पत्तियों पर पानी स्प्रे कर सकते हैं।
7 रबर प्लांट
रबर प्लांट गर्मियों के मौसम में अच्छी तरह ग्रोथ करता है, लेकिन इसके लिए सही रोशनी और पानी देने का तरीका पता होना चाहिए। इसे 7 से 10 दिनों में एक बार 12 घंटे सुबह की हल्की धूप दिखा सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गर्मियों में इसकी पत्तियों को गीले कपड़े से साफ करते रहें। वहीं, गर्मी के मौसम में इसकी पत्तियों को समयसमय पर गीले कपड़े से साफ करते रहना चाहिए।
बालकनी में लगा रखे हैं पौधे तो ध्यान दें, जानें कौन से धूप में रखें और किसको घर के अंदर
तेज धूप, लू और तेजी से सूखती मिट्टी के कारण पौधों को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि कौन से पौधे सीधे धूप में अच्छे से पनपते हैं और किन्हें छांव या घर के अंदर रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।



