Himachal Se: मीठा नीम यानि करी पत्ता का पौधा गुणों का भंडार है। अगर आपको गार्डनिंग का शौक है तो घर में गमले में करी पत्ता का पौधा लगा सकते हैं। पोहा, सांभर, दाल और सब्जी के तड़का में करी पत्ता डालते ही स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ज्यादातर लोग सब्जी वाले से करी पत्ता खरीदकर लाते हैं, लेकिन करी पत्ता का पौधा ऐसा है जिसे आप आसानी से गमले में उगा सकते हैं। बहुत कम देखभाल में ये पौधा तेजी से पनपने लगता है। अगर गमला बड़ा हो तो करी पत्ता का पौधा खूब बड़ा हो जाता है। ये नीम की प्रजाति है, जो एक बड़ा छायादार पौधा होता है। आइये जानते हैं गमले में करी पत्ता   

गमले में कैसे लगाएं करी पत्ता, इस ट्रिक को अपनाएं तेजी से बड़ा होगा पौधा, खाद पानी से ज्यादा इस बात का रखें ख्याल​
गमले में कैसे लगाएं करी पत्ता, इस ट्रिक को अपनाएं तेजी से बड़ा होगा पौधा, खाद पानी से ज्यादा इस बात का रखें ख्याल​

गमले में करी पत्ता कैसे उगाएं

बीज से करी पत्ता कैसे उगाएं नर्सरी में करी पत्ता का पौधा आसानी से मिल जाता है। आप पौधा खरीदकर अपने घर के गमले में लगा सकते हैं। अगर पौधा नहीं ला रहे हैं तो करी पत्ता का बीज भी आसानी से मिल जाता है। नर्सरी से भी बीज खरीद सकते हैं। इसके अलावा बीज की दुकान पर भी करी पत्ता का बीज मिल जाएगा। सीजन पर बड़े करी पत्ता से बीज तोड़कर उन्हें सुखाकर स्टोर कर सकते हैं।

गमले में करी पत्ता कैसे लगाएं अब बीज को अपने गमले की मिट्टी में डाल दें और ऊपर से आधा इंच मिट्टी से बीज को कवर कर दें। गमले की मिट्टी में थोड़ा रेत, वर्मीकम्पोस्ट खाद मिला दें। इससे पौधा तेजी से ग्रो करेगा और पानी भी अच्छी तरह से निकलता रहेगा। अगर पौधा खरीदकर लाए हैं तो उसे गमले में लगाकर जड़ों को मिट्टी के अंदर अच्छी तरह से दबा दें।

करी पत्ता में खाद और पानी कब डालें अब गमले को ऐसी जगह पर रख दें जहां अच्छी धूप आती हो और गमले में थोड़ा पानी डाल दें। बहुत ज्यादा पानी डालने से बचें, क्योंकि इससे पौधे की जड़ें या बीज गल सकता है। जब मिट्टी सूख जाए तभी पानी डालें। इस तरह करीब 1 महीने में बीज से करी पत्ता का पौधा अच्छा बड़ा हो जाएगा।

करी पत्ता के लिए फर्टिलाइजर अगर पौधा लगाया है तो उसमें नई पत्तियां निकलने लगेंगी। कुछ ही महीने में ही करी पत्ता के पौधे पर नएनए पत्ते आने लगेंगे। पौधे में कोई कीड़ा न लगे इसके लिए घर में फर्टिलाइजर बना सकते हैं। आप केले के छिलके से प्राकृतिक खाद बना लें। इसके छिलके को छोटे टुकड़े में काट लें और पानी में डालकर रख दें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस पानी को पौधे की जड़ में डाल दें।

कीड़ों से पौधे को कैसे बचाएं आप चाहें तो किसी पत्ते को सुखाकर भी मिट्टी में डाल सकते हैं। इससे जड़ें हेल्दी रहती है और पत्ते सूखते नहीं। घरेलू कीटनाशकों से पौधे में कीड़े नहीं लगते हैं। अगर करी पत्ता सूखने लगे तो अंडे के छिलकों को पीसकर पाउडर बनाकर गमले में डाल दें।