Himachal Se: उत्तराखंड के ऋषिकेश को योग नगरी कहा जाता है। यह योग और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हिमालय के बीच और गंगा नदी के तट पर बसे इस शहर में हर साल देशविदेश लाखों पर्यटक आते हैं। गर्मियों के मौसम में लोग ऋषिकेश जाना अधिक पसंद करते हैं। दरअसल, इस मौसम में यहां पर लोग राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि ऋषिकेश सिर्फ राफ्टिंग के लिए मशहूर है, तो यहां पर कई और ऐसे एडवेंचरस एक्टिविटीज हैं जो आपके यात्रा को और भी ज्यादा रोमांचक बना सकती हैं।

सिर्फ राफ्टिंग ही नहीं, ऋषिकेश जाएं तो जरूर करें ये 5 एडवेंचरस एक्टिवीटीज​
सिर्फ राफ्टिंग ही नहीं, ऋषिकेश जाएं तो जरूर करें ये 5 एडवेंचरस एक्टिवीटीज​

ऋषिकेश के शिवपुरी, मोहन्चट्टी और तपोवन जैसे इलाकों में कई एडवेंचर जोन बने हैं जहां पर कई एक्टिविजीट कराई जाती है। आइए जानते हैं प्राकृतिक नजारों के बीच ऋषिकेश में क्याक्या किया जा सकता है।

1 रिवर्स बंजी जंपिंग
यह बहुत ही कम लोगों को पता है कि ऋषिकेश में रिवर्स बंजी जंपिंग भी कराई जाती है। यह बंजी जंपिंग से अलग है। इसमें नीचें कूदने की बजाए इलास्टिक रस्सियों की मदद से तेज रफ्तार में ऊपर की उछाला जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसे आप तपोवन, शिवपुरी और आसपास के इलाकों में कर सकते हैं।

2 फ्लाइंग फॉक्स
फ्लाइंग फॉक्स सामान्य जिपलाइन से थोड़ा अलग होता है क्योंकि इसमें लंबी दूरी तक लगातार हवा में ग्लाइड किया जाता है। इसमें तेज रफ्तार, ऊंचाई और लंबी दूरी तक हवा में सफर करने का अनुभव मिलता है। इसे आप मोहन्चट्टी, शिवपुरी और आसपास के इलाकों में कर सकते हैं।

3 रिवर राफ्टिंग
ऋषिकेश की सबसे लोकप्रिय एडवेंचर एक्टिविटीज में से एक रिवर राफ्टिंग है। गंगा नदी के तेज बहाव और रैपिड्स के बीच राफ्टिंग का अनुभव आप शायद ही कभी भूल पाएं। यहां अलगअलग रूट्स पर राफ्टिंग कराई जाती है। सबसे लोकप्रिय रूट ब्रह्मपुरी से ऋशिकेश, शिवपुरी से ऋषिकेश, मरीन ड्राइव से ऋषिकेश है।

4 जायंट स्विंग
अगर आपको ऊंचाई और तेज रफ्तार वाला रोमांच पसंद है तो ऋषिकेश में जायंट स्विंग जरूर करें। इसमें एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर छोड़ दिया जाता है, जिसके बाद वह घाटी के ऊपर बड़े झूले की तरह तेजी से आगेपीछे झूलता है।

5 क्लिफ जंपिंग
क्लिफ जंपिंग आमतौर पर गंगा में रिवर राफ्टिंग के दौरान कराई जाती है। इसमें लोग इंस्ट्रक्टर की निगरानी में चट्टानों से नदी में छलांग लगाते हैं। राफ्टिंग के दौरान मैगी प्वाइंट जब आता है, तो वहां से क्लिफ जंपिंग कराई जाती है।