Himachal Se: उत्तर प्रदेश के नोएडा के गेझा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। घटना का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खेलने के दौरान बच्चे पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत के मुंह में समाया; CCTV में कैद​
खेलने के दौरान बच्चे पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत के मुंह में समाया; CCTV में कैद​

गेट पर चढ़कर खेल रहा था बच्चा

दरअसल, गेझा गांव निवासी पांच वर्षीय नवदीप शनिवार सुबह करीब 9:20 बजे पड़ोस में लगे लोहे के गेट पर चढ़कर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गेट टूटकर उसके ऊपर गिर गया। भारी गेट के नीचे दबने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गेट के नीचे दबे बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को लेकर अस्पताल दौडे़, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। बेटे की मौत से पिता मनीष और अन्य परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

विचलित करने वाला सीसीटीवी फुटेज

स्थानीय लोगों का कहना है कि गेट काफी पुराना और कमजोर था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो काफी विचलित करने वाला है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा गेट पर झूलने की कोशिश कर रहा था और अगले ही पल गेट उसकी मौत का कारण बन गया।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने अपील की है कि लोग अपने घरों के बाहर लगे भारी गेट, ग्रिल या छज्जों की मजबूती की समयसमय पर जांच जरूर करें, ताकि  ऐसी किसी अनहोनी को टाला जा सके।