Himachal Se: Surya Gochar 15 May 2026: सूर्य ग्रह 15 मई को अपनी उच्च राशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ राशि में सूर्य के आने से कई राशियों को जीवन में अच्छेबुरे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि राशिचक्र की पांचवीं राशि सिंह के लिए यह गोचर बेहद सफलतादायक साबित हो सकता है। सिंह, सूर्य की अपनी राशि है और वृषभ में गोचर के बाद सूर्य सिंह के दसवें भाव में रहेंगे। आपको बता दें कि सूर्य दसवें भाव में दिग्बली होते हैं यानि उन्हें दिशाबल प्राप्त होता है। दिग्बली होने पर हर ग्रह ताकतवर हो जाता है। इसी तरह 15 मई से सिंह राशि वालों के लिए भी सूर्य की स्थिति बेहद लाभदायक रहेगी। सूर्य की इस स्थिति के चलते 15 मई से 15 जून तक का समय सिंह वालों के लिए गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है।

Surya Gochar 15 May 2026: सूर्य दिग्बली होकर चमकाएंगे इस राशि का भाग्य, 30 दिनों तक रहेगा 'गोल्डन पीरियड'​
Surya Gochar 15 May 2026: सूर्य दिग्बली होकर चमकाएंगे इस राशि का भाग्य, 30 दिनों तक रहेगा 'गोल्डन पीरियड'​

सिंह राशि को मिलेंगे ऐसे परिणाम 

ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है और साथ ही सरकारी क्षेत्रों, प्रतिष्ठा, नेतृत्व गुण आदि का कारक ग्रह भी सूर्य है। इसलिए सूर्य के दिग्बली होने से सिंह राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको आय के अतिरिक्त स्रोत भी 15 मई के बाद मिलने के चांस हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्टा बढ़ेगी और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग आशातीत परिणाम पा सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों से भी इस राशि वालों को लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को सरकारी जॉब मिल सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव इस राशि के जातकों को मिलेंगे। आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी जिससे कार्यक्षेत्र में आपके उच्चअधिकारी आपसे प्रभावित होंगे।

इस दौरान सोचसमझकर निवेश करते हैं तो भविष्य में जबरदस्त लाभ आपको मिल सकता है। शक्तिशाली सूर्य आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करेंगे। सूर्य की स्थिति के चलते मानसिक और शारीरिक रूप से भी अच्छे बदलाव आपमें आने की संभावना है। कुछ नौकरी पेशा लोगों को उच्च पद सूर्य के वृषभ राशि में गोचर के दौरान मिलने के भी योग हैं। आर्थिक लाभ के कई अवसर भी आपको मिल सकते हैं, बस आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो सूर्य का वृषभ राशि में गोचर सिंह वालों के लिए गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।