Himachal Se: मार्केट में अक्सर लोग चमकदार और गहरे लाल रंग के सेब खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि वे देखने में ताजे और आकर्षक लगते हैं। लेकिन सेब की यह चमक हमेशा प्राकृतिक नहीं होती है। कई बार सेब पर अलग से वैक्स की परत लगाई जाती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह वैक्स कोटिंग सेब को लंबे समय तक ताजा रखने और खराब होने से बचाने के लिए की जाती है। जब सेब पेड़ से तोड़कर गोदाम, ट्रांसपोर्ट और फिर दुकानों तक लाया जाता है, तो इतने दिनों में वह खराब हो सकता है। ऐसे में सेब को खराब होने और सूखने से बचाने के लिए वैक्सी की परत चढ़ाई जाती है।

वैक्स सेब को न केवल नमी खोने से बचाता है, बल्कि उसे चमकदार और फ्रेश दिखाने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह परत सेब को धूल और बैक्टीरिया से भी बचाने में मदद करता है। हालांकि, खाने से पहले से सेब के ऊपर से मोम की परत को हटाना जरूरी होता है। ऐसे में एक नुस्खा है जो 5 मिनट में वैक्स की कोटिंग को हटा सकता है। आइए जानते हैं:
इस नुस्खे की मदद से न सिर्फ सेब बल्कि अन्य फलों पर की गई मोम की परत को भी आसानी से साफ किया जा सकता है। दिल्ली फूड सेफ्टी विभाग के अनुसार जिन फलों पर वैक्स की कोटिंग की जाती है उन्हें सिरका और सोडा से साफ कर सकते हैं।
मोम की परत साफ करने के लिए जरूरी चीजें
1 कप साफ पानी
आधा कप सिरका
1 चम्मच बेकिंग सोडा
थोड़ा सा ग्रेपफ्रूट सीड एक्सट्रैक्ट
एक स्प्रे बोतल या बड़ा बर्तन
बाद में धोने के लिए साफ पानी
सेब से मोम की परत हटाने का तरीका
1 सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी लें और इसमें आधा कप सिरका, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा ग्रेपफ्रूट सीड एक्सट्रैक्ट मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें ताकि सभी सामग्री घुल जाएं।
2 अब इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें और सेब पर अच्छी तरह स्प्रे कर दें। अगर स्प्रे बोतल नहीं है तो सेब को इस घोल में सीधे भिगो सकते हैं।
3 सेब को इस घोल में भिगोकर या स्प्रे करने के बाद लगभग 1 घंटे तक छोड़ दें ताकि उसकी सतह पर लगी वैक्स और गंदगी ढीली हो जाए।
4 इसे बाद सेब को साफ बहते पानी से अच्छी तरह धो लें। इस दौरान हाथ से हल्का रगड़कर साफ करें, ताकि वैक्स पूरी तरह हट जाए।
5 धोने के बाद सेब को साफ कपड़े से पोंछ लें या हवा में सुखा लें। अब यह सेब खाने के लिए तैयार है।
कैसे पता करें कि बंदगोभी में कीड़े हैं या नहीं, साफ करने का सही तरीका
बाहर से साफ दिखने वाली बंदगोभी के अंदर परतों के बीच अक्सर छोटे कीड़े, कीट या उनके अंडे छिपे होते हैं। कभीकभी ये इतने छोटे होते हैं कि पहली नजर में दिखाई नहीं देते हैं।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें। यह जानकारी दिल्ली फूड सेफ्टी विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गई सामग्री पर आधारित है।



