Himachal Se: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का रविवार को विस्तार हुआ. रविवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित शपथ समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भूपेंद्र चौधरी, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, मनोज पांडे, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर को नए मंत्री के रूप में शपथ दिलाई. इनके अतिरिक्त सोमेंद्र तोमर और अजीत सिंह पाल को भी शपथ दिलाई गई. उन्हें प्रमोशन मिला है. नए चेहरों में एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित समाज से हैं.

चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी समेत 6 MLA ने ली मंत्री पद की शपथ​
चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी समेत 6 MLA ने ली मंत्री पद की शपथ​

#WATCH | Lucknow: BJP leader Bhupendra Singh takes oath as a minister in the state cabinet led by CM Yogi Adityanath. pic.twitter.com/HIkAaeS3ZL

— ANI May 10, 2026

यह घटनाक्रम सीएम योगी आदित्यनाथ की जनभवन में आनंदीबेन पटेल से मुलाकात के एक दिन बाद हुआ है, जिससे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश मंत्रालय में लंबे समय से इंतजार किए जा रहे फेरबदल की अटकलों को हवा मिली है.

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।