Himachal Se: Vastu Tips for Career And Business Success: हर कोई चाहता है कि उसे नौकरी और व्यापार में सफलता मिले और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे। लेकिन कई बार मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिलते। वास्तु की माने तो इसके पीछे घर या कार्यस्थल में मौजूद नेगेटिविटी और वास्तु दोष जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आसपास का माहौल पॉजिटिव हो तो काम में आने वाली रुकावटें कम होने लगती हैं। कुछ आसान वास्तु उपाय अपनाकर करियर और बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खोले जा सकते हैं।

गणेशलक्ष्मी की पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश विघ्नों को दूर करते हैं और मां लक्ष्मी सुखसमृद्धि प्रदान करती हैं। ऐसे में कार्यस्थल पर उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नियमित रूप से दीपक और कपूर जलाने से वातावरण में सकारात्मकता बनी रहती है।
उत्तर दिशा में रखें सफाई
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और करियर से जुड़ा माना गया है। इसलिए इस दिशा में गंदगी, कबाड़ या भारी सामान नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि उत्तर दिशा को साफ और व्यवस्थित रखने से आर्थिक उन्नति के अवसर बढ़ते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
काम करने की सही दिशा
नौकरी या व्यापार करने वाले लोगों को काम करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। साथ ही पीठ के पीछे मजबूत दीवार होना स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।
मुख्य द्वार
घर, दुकान या ऑफिस का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। इसलिए यहां साफसफाई और अच्छी रोशनी बनाए रखना जरूरी माना गया है। वास्तु अनुसार मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, शुभलाभ या भगवान गणेश की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।
तिजोरी की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन रखने वाली तिजोरी या अलमारी को दक्षिणपश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। साथ ही तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन में स्थिरता बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां कम होने लगती हैं।
न रखें टूटा सामान
घर या वर्कप्लेस पर टूटे इलेक्ट्रॉनिक सामान, बंद घड़ियां या बेकार चीजें नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसी वस्तुएं तरक्की में बाधा बन सकती हैं। इसलिए समयसमय पर गैर जरूरी और खराब सामान हटाते रहना चाहिए।



