Himachal Se: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में छोटे भाई की बीवी पर गलत नजर डालने का खामियाजा एक बड़े भाई को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. छोटे भाई ने ईट से हमलाकर बेरहमी से बड़े भाई की हत्या कर दी. आरोपी भाई ने शव को झाड़ियां में ठिकाने लगा दिया था. पुलिस ने सीसीटीवी के जांच के बाद आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की.

चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव में स्थित नहर किनारे झाड़ियां में 29 अप्रैल को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था जिसके हाथ पर दीपक गुदा हुआ था. उस समय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जब शव की पहचान का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त रुकनपुर गांव निवासी दीपक के रूप में हुई थी.
सीसीटीवी से खुला राज
इस मामले की जांच करते हुए जब पुलिस ने 28 अप्रैल के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें सामने आया कि मृतक दीपक का छोटा भाई सचिन उसे अपने साथ ले गया था. आरोपी सचिन अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया था जब दीपक ने शराब पी रखी थी.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब पुलिस ने मृतक दीपक के भाई सचिन से सख्ती के साथ पूछताछ की दो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. उसने बताया कि दीपक अक्सर शराब पीकर उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी कर उस पर बुरी नजर डालता था. वह अपने शराब के खर्च के लिए जमीन भी बेचना चाहता था.
आरोपी भाई गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी पर गलत नियत रखता था और शराब पीने के लिए जमीन बेचना चाहता था. बस इन सबसे परेशान होकर छोटे भाई सचिन ने बिरालसी नहर के पास ईट से वार कर दीपक की बेरहमी से हत्या कर दी. उसके शव को झाड़ियां में ठिकाने लगा दिया था, जिसके बाद बेख़ौफ हत्यारा भाई मौके से फरार हो गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बरहाल पुलिस ने हत्यारे भाई सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए हत्या में प्रयुक्त ईट बरामद कर ली है.



