
Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय में एक तिलक समारोह में जमकर बवाल हुआ, जब दूल्हे की प्रेमिका ने अपने प्रेम प्रसंग के राज खोले. युवती का आरोप है कि युवक ने पहले उसके साथ यौन शोषण किया और अब जेल से जमानत पर आते ही दूसरी शादी कर रहा है. इस पूरी घटना में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं.
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका को धोका देके अपनी तिलक सेरेमनी इंजॉय रहा था, लेकिन प्रेमिका की एंट्री ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम बंद करा दिया. ये घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की है, जहां देर रात में मुगलसराय के एक होटल में एक तिलक समारोह चल रहा था. युवती ने बताया कि अंकित सिंह नाम ने उससे शादी करने का वादा किया था, दोनों पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में है. लेकिन अब परिवार के दबाव में युवक को शादी को शादी करनी पड़ रही है.
युवती ने किया हंगामा
यह घटना अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित NH-19 के पास एक होटल में हुई. समारोह सामान्य रूप से चल रहा था, तभी युवती वहां पहुंची और हंगामा शुरू हो गया. युवती ने खुद को युवक अंकित सिंह की प्रेमिका बताया. उसने आरोप लगाया कि वे दोनों पिछले पांच साल से रिश्ते में थे और युवक ने उससे शादी का वादा किया था. अब परिवार के दबाव में वह दूसरी शादी कर रहा है.
कब भड़का मामला?
इस मामले ने तब गंभीर मोड़ ले लिया जब युवती ने बताया कि उसने पहले ही युवक के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में आरोपी युवक जेल भी जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था, जिसके बाद उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी.
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए आगे की कार्रवाई अदालत के आदेश के अनुसार ही की जाएगी.
अब अदातल में होगा खुलासा
इस बीच, युवती ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया और उसे सुरक्षा देने के बजाय हाईवे पर छोड़ दिया गया. एक पुराना मामला भी सामने आया है, जिसमें युवती ने मऊ जिले में कुछ लोगों पर केस वापस लेने के लिए दबाव डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था.
फिलहाल, इस पूरे मामले की सच्चाई जांच और अदालत की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.



