Himachal Se: Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहुती सेंगरान गांव में 45 वर्षीय महिला की घर के अंदर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. महिला का शव संदिग्ध और बेहद भयावह हालत में मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

मुंह में ठूंसा कपड़ा, रस्सी से बंधे हाथ-पैर… मऊगंज में महिला की बेरहमी से हत्या, घर में मिली लाश​
मुंह में ठूंसा कपड़ा, रस्सी से बंधे हाथ-पैर… मऊगंज में महिला की बेरहमी से हत्या, घर में मिली लाश​

मृतका की पहचान उमा सिंह के रूप में हुई. बताया जा रहा कि वह 2 मई को अपने पुराने घर बहुती गांव में रहने आई थी और घर में अकेली रह रही थी. शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ. पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में महिला का शव पड़ा मिला.

हिला के दोनों हाथपैर रस्सी से बंधे मिले

घटनास्थल का दृश्य देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए. महिला के दोनों हाथपैर पीछे की ओर रस्सी से कसकर बंधे हुए थे. उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, जबकि चेहरे और नाक को भी कपड़े से बांधा गया था. शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या बेहद सुनियोजित और क्रूर तरीके से की गई है.

पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी

घटना की खबर मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस, एसडीओपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एफएसएल टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, महिला के पहले पति की मौत हो चुकी थी और करीब दो महीने पहले ही उसने दूसरी शादी की थी. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है.