Himachal Se: Chandra Gochar: चंद्रमा 10 मई की दोपहर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा का योह गोचर दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्रमा के राशि बदलते ही कुछ राशियों को जीवन में चमत्कारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर और पारिवारिक जीवन में सुखद फल इन राशियों को मिल सकते हैं और सेहत भी अच्छी रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि
मेष राशि के एकादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। इस भाव को लाभ का भाव कहा जाता है इसलिए शुभ ग्रह चंद्रमा का गोचर आपके लिए बेहद लाभदायी साबित हो सकता है। आपके रूके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां आप प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जानें का मौका मिल सकता है। कुछ लोग सेहत को सुधारने के लिए योग ध्यान करते नजर आ सकते हैं।
मिथुन राशि
शुभ ग्रह चंद्रमा का गोचर आपके भाग्य और धर्म के नवम भाव में होगा। इस भाव में बैठे चंद्रमा आपको निजी और पेशेवर जीवन में शुभ परिणाम दिलाएंगे। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा और दिल की कोई ख्वाहिश पूरी हो सकती है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मातापिता के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं। किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान भी बन सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव से छुटकारा इस राशि के जातकों को चंद्र गोचर के बाद मिल सकता है। आप किसी शादी समारोह में हिस्सा लेकर खुद को तारोताजा पाएंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों के सहयोग से अच्छे बदलाव शिक्षा क्षेत्र में देखने को मिल सकते हैं। सेहत में अच्छे परिवर्तन आने से आप जीवन का आनंद ले सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लव लाइ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि
चंद्रमा के गोचर से आपको आय कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। जो लोग अपना कार्य शुरू करने का विचार बना रहे हैं उनको भी सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए आप प्रयास करते नजर आ सकते हैं। अगर कहीं धन का निवेश किया था तो चंद्रमा के गोचर के बाद आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।



