Raja Bhaiya Father Udai Pratap Singh House Arrest: उत्तर प्रदेश की चर्चित विधानसभा कुंडा से बड़ी खबर सामने आई है। प्रतापगढ़ पुलिस ने कुंडा विधायक राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 समर्थकों को हाउस अरेस्ट किया है। उदय प्रताप सिंह के भदरी महल पर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दी गई है। प्रशासन की यह कार्रवाई आज सुबह 5 बजे से शुक्रवार रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। कुंडा कोतवाली ने सुबह भारी पुलिस बल के साथ भदरी किले के बाहर हाउस अरेस्ट का नोटिस भी चस्पा कर दिया है।

महल में रहेंगे राजा भइया के पिता
बता दें, मुहर्रम और ताजिया जुलूस के मद्देनजर कानूनव्यवस्था बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जिला प्रशासन द्वारा पिछले कई सालों से उदय प्रताप सिंह और उनके समर्थकों को हाउस अरेस्ट किया जाता है। राजा भैया के पिता उदय प्रताप शुक्रवार रात नौ बजे तक भदरी महल में ही रहेंगे।
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश: मुहर्रम के मद्देनजर राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को नज़रबंद करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने भदरी महल पर नज़रबंदी का नोटिस चस्पा किया। pic.twitter.com/Ri4qlKoWiu
— IANS Hindi June 25, 2026
इसलिए करना पड़ा हाउस अरेस्ट
दरअसल, पिछले कई सालों से मोहर्रम के दिन उदय प्रताप सिंह द्वारा हनुमान मंदिर पर भंडारे का ऐलान किया जाता रहा है। मोहर्रम जुलूस सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन इस भंडारे की अनुमति नहीं देता है, क्योंकि मंदिर वाले रास्ते से ही निकाला जाता है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पिछले कई सालों से उदय प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट किया जाता है। इस साल भी मोहर्रम के ठीक पहले प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
क्या है पूरा मामला?
पूरे विवाद की शुरुआत वर्ष 2012 से हुआ। कुंडा के पास शेखपुर गांव में एक बंदर की मौत हो गई थी। इसके बाद वहां हनुमान मंदिर के निर्माण कराया गया। के पिता के हाउस अरेस्ट करने का मामला 2015 से चला आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुंडा के पास शेखपुर आशिक गांव में मोर्हरम वाले दिन हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। 2015 में भी मोहर्रम के दिन हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन कराया गया था। मोहर्रम जुलूस के दौरान ही वहां बवाल हो गया था। इसी को देखते हुए हर साल मोहर्रम पर उदय प्रताप सिंह को प्रशासन द्वारा नजरबंद कर दिया जाता है। इस दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहती है।



