Himachal Se: Numerology: अंक शास्त्र के अनुसार, एक ऐसा खास मूलांक है जिससे जुड़े बच्चे काफी बुद्धिमान होते हैं। इनका दिमाग इतना तेज चलता है कि ये कुछ भी बहुत जल्दी सीख लेते हैं। कम उम्र से ही इनके अंदर गजब की लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलती है। ये जहां रहते हैं वहां अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये चीजों को गहराई से समझने में माहिर होते हैं। इनके अंदर रिस्क लेने की क्षमता काफी ज्यादा होती है, जो इन्हें सफल बिजनेसमैन बनाती है।

Numerology: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इस मूलांक के बच्चों का दिमाग, बिजनेस में रचते हैं इतिहास!​
Numerology: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इस मूलांक के बच्चों का दिमाग, बिजनेस में रचते हैं इतिहास!​

कौन सा मूलांक है?

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम मूलांक 5 के बारे में बात कर रहे हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। कहते हैं यदि इस मूलांक के बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल जाए तो ये बिजनेस की दुनिया में इतिहास रच सकते हैं।

क्यों खास होते हैं मूलांक 5 के बच्चे?

  1. इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह है और ज्योतिष में इसे बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है। इसी वजह से इस मूलांक के बच्चे बड़े होकर बिजनेस की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाते हैं।
  2. बचपन से ही इस मूलांक के बच्चों में गजब की निर्णय क्षमता देखने को मिलती है। ये बच्चे असमंजस में नहीं रहते और किसी भी चीज का फैसला तुरंत ले लेते हैं। इनके निर्णय अक्सर सही साबित होते हैं।
  3. इनके अंदर जोखिम लेने का अद्भुत साहस होता है। जैसा कि बिजनेस का सबसे बड़ा नियम है ‘रिस्क लेना’ और मूलांक 5 वाले बच्चे इससे बिल्कुल भी नहीं डरते।
  4. इनका संवाद कौशल काफी अच्छा होता है। ये अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। इनकी यही खूबी इन्हें बिजनेस में खूब सफलता दिलाती है।
  5. ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। एक साथ कई काम कर सकते हैं। खास बात ये है कि हर काम को ये पूरे परफेक्शन के साथ करते हैं।

बनते हैं बिजनेस टाइकून

मूलांक 5 वालों की सोच हमेशा ही कुछ बड़ा करने की होती है। यही कारण है कि ये अक्सर खुद का ही काम करना पसंद करते हैं। बुध के कारण ये व्यापार में अपार सफलता प्राप्त करते हैं। दुनिया के कई बड़े बिजनेस दिग्गज भी इसी मूलांक के अंतर्गत आते हैं। कहते हैं अगर समय रहते इस मूलांक के बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल जाए तो इन्हें इतिहास रचने से कोई रोक नहीं सकता।