Himachal Se: Aam Ki Chutney: गर्मियों में कच्ची कैरी का सीजन होता है। इससे बनने वाली खट्टीचटपटी चटनी का स्वाद बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। आजकल चटनी को झटपट मिक्सर ग्राइंडर में बना लिया जाता है, लेकिन गांव में सिलबट्टे पर बनने वाली कच्चे आम की चटनी का स्वाद अलग ही होता है।

अगर आप भी उसी स्वाद को मिस करते हैं और घर में बिल्कुल गांव जैसी कच्चे आम की चटनी बनाना चाहते हैं तो यहां एक नहीं बल्कि 3 रेसिपी हम लेकर आए हैं। इनका स्वाद न केवल लाजवाब है बल्कि इसे लंच से डिनर में खाने के साथ परोसा जा सकता है। साथ ही स्नैक्स और स्टार्टर के साथ भी इसका स्वाद खूब पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए कच्चे छोटे आम, हरी धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, भुना जीरा जैसी चीजों की जरूरत पड़ेगी।
कच्चे आम की चटनी बनाने की पहली रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 कच्चा आम
23 हरी मिर्च
1 गंठल लहसुन
लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
सिलबट्टे पर कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन, हरी मिर्च और कच्चा आम को गैस पर जाली रखकर 1015 मिनट तक भुनें। ऐसा करने से इसमें अलग ही स्वाद उभरकर आता है। आपके पास समय कम है तो आप सीधे भी इसे बना सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भुनने के बाद ठंडा होने दें। फिर आम और लहसुन का छिलका उतार दें। फिर सभी चीजों को सिलबट्टे पर पीसना शुरू करें। साथ में जरूरत अनुसार नमक और मिर्च मिलाएं।
कच्चे आम की चटनी बनाने की दूसरी रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
34 कच्चे आम
5 लहसुन की कलियां
45 हरी मिर्च
धनिया
पुदीने के पत्ते
नमक
सबसे पहले आम और लहसुन को छीलकर मोटेमोटे टुकड़ों में काटकर धो लें। फिर हरी मिर्च, धनिया और पुदीने के पत्तों को अच्छे से धो लें। इसके बाद सिलबट्टे पर लहसुन, धनिया, पुदीना के पत्ते ,हरी मिर्च, कच्चा आम और नमक डालकर पीस लें। लीजिए तैयार है आपकी आम और लहसुन की चटपटी चटनी।
कच्चे आम की चटनी बनाने की तीसरी रेसिपी
कच्चे आम की फलाहारी चटनी बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 कच्चे आम
1 गड्डी पुदीना
2 हरी मिर्च
1/2 चम्मच नमक
अगर आपका व्रत है तो आप इस तरह से चटनी बना सकते हैं। इसके लिए कच्चे आम को धोकर काट लें। पुदीने के पत्ते तोड़ लें। सभी चीजों को सिलबट्टे पर डालें। पीसकर बाउल में निकाल लें। उसके बाद इसमें आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। आपकी सात्विक चटनी बनकर तैयार है।
बिना सिलबट्टे के इस तरह बिल्कुल अलग तरीके से बनाएं आम की चटनी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 टेबल स्पून तेल
1/4 टी स्पून मेथी दाना
1/2 टी स्पून जीरा
1 टी स्पून सौंफ
1/8 टी स्पून हींग
1 आम
1/2 टी स्पून नमक
1/8 टी स्पून हल्दी
1 कप गुड़
1 कप पानी
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
4 लौंग
5 टी स्पून अदरक पाउडर
अगर आपके पास सिलबट्टा नहीं है लेकिन कच्चे आम की बिल्कुल अलग स्टाइल में चटनी बनानी है तो यह रेसिपी फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में तेल लें। उसमें मेथी के दाने, जीरा, सौंफ और हींग डालें। फिर इसे भूनें और इसमें आम डालें। इसके बाद आपको नमक, हल्दी, पीसा हुआ गुड़ डालना है। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं। बाद में लाल मिर्च, क्रश्ड लौंग और अदरक पाउडर डालें। मिक्स करें। लीजिए आपकी चटनी तैयार है।



