Himachal Se: Shani Rahu Effects: वास्तु शास्त्र में घर और रिश्तों से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका असर व्यक्ति के सुखसमृद्धि और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। कहते हैं कि शादी के बाद कुछ चीजों का लेनदेन सोचकर करना चाहिए। खासतौर पर लड़कों को अपनी ससुराल या बेटी को अपने मायके से कुछ वस्तुएं बिना वजह या मुफ्त में लेना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानी, मानसिक तनाव और ग्रह दोष बढ़ने की आशंका रहती है। जानिए पुरुषों को ससुराल से भूलकर भी कौन सी चीजें उपहार में नहीं लेनी चाहिए।

पुरुषों को अपने ससुराल वालों से कभी नहीं लेनी चाहिए ये चीजें, वरना झेलना पड़ सकता है शनि-राहु का प्रकोप​
पुरुषों को अपने ससुराल वालों से कभी नहीं लेनी चाहिए ये चीजें, वरना झेलना पड़ सकता है शनि-राहु का प्रकोप​

इलेक्ट्रॉनिक सामान लेने से बचें

वास्तु अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सामान का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति ससुराल से बिना जरूरत या मुफ्त में इलेक्ट्रॉनिक सामान लेता है, तो राहु दोष बढ़ सकता है। इसके कारण अचानक खर्च बढ़ने लगते हैं और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

नहीं लेनी चाहिए काले रंग की चीजें

काले रंग को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि ससुराल वालों से उपहार में काले कपड़े या कंबल लेने से जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है। इसके साथ ही कामकाज में रुकावट और मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है।

झाड़ू लाना होता है अशुभ

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार महिलाओं को मायके से झाड़ू लाकर ससुराल में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत और सुखसमृद्धि पर असर पड़ सकता है।

इन चीजों में बरतें सावधानी

महिलाओं को मायके से चाकू, कैंची या किसी भी प्रकार की नुकीली चीज नहीं लानी चाहिए। माना जाता है कि इससे रिश्तों में तनाव और कड़वाहट बढ़ सकती है। इतना ही नहीं ससुराल से लोहे का भारी सामान मुफ्त में लेना भी शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे दुर्घटना या परेशानियों की आशंका बढ़ सकती है।

पुराना सामान और रद्दी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार महिलाओं को मायके से पुराने अखबार, रद्दी या बेकार किताबें नहीं लानी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में अव्यवस्था और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही व्यक्ति को निर्णय लेने में भ्रम और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।