
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 50वां मैच आज लखनऊ में LSG और आरसीबी (RCB) की टीम के बीच खेला जाना है. इस मैच से पहले एक तरफ जहां RCB की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं, वहीं LSG की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे पीछे 10वें स्थान पर है. लखनऊ सुपर जायंटस की टीम के लिए ये मैच करो या मरो वाला मुकाबला है.
लखनऊ सुपर जायंटस की टीम को इस सीजन 5 मैच और खेलने हैं, अगर लखनऊ सुपर जायंटस की टीम इन सभी 5 मैचों में जीत हासिल करती है, तो दूसरे टीमों पर निर्भर रहकर वो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना सकती है, लखनऊ सुपर जायंटस की टीम आज के मैच में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.
जोश इंग्लिस और अर्जुन तेंदुलकर को मौका
आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद लखनऊ सुपर जायंटस की टीम अब अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है. लखनऊ सुपर जायंटस की टीम जोश इंग्लिस को मौका दे सकती है, वहीं अर्जुन तेंदुलकर भी प्लेइंग 11 में नजर आ सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंटस की टीम के हार की इस सीजन वजह उसकी खराब बल्लेबाजी रही है. लखनऊ सुपर जायंटस अब अगले सीजन की तैयारी के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट करना चाहेगी.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पड़ाव अब अपने प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है. सभी 10 टीमों के बीच टॉप 4 में जगह बनाने की होड़ मची है. वहीं आईपीएल का 50वां मुकाबला 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
RCB vs LSG मैच के दौरान कैसा होगा मौसम
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम का मौसम मैच के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है. मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे फैंस को पूरे 20 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
RCB के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है LSG
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (C & WK), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव.