अधिकतर लोग रोजाना बाल धोते हैं वहीं कुछ लोग हफ्ते में एक बार ही हेयर वॉश करते हैं. क्या आपने सोच है कि हफ्ते में कितनी बार हेयर वॉश करना चाहिए. क्योंकि रोजाना हेयर वॉश करने से बाल डैमेज और रफ हो सकते हैं. इसके अलावा हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ सकती है.

कितनी बार करें हेयर वॉश
बालों को हेल्दी रखने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार शैंपू करना फायदेमंद होता है. अगर आपकी ऑयली स्कैल्प है तो आप हर एक दिन छोड़कर हेयर वॉश कर सकते हैं. वहीं आपके ड्राई और घुंघराले बाल हैं. 1-2 बाल धोना काफी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आप हेल्दी बालों के लिए माइल्ड शैंपू या फिर नेचुरल शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं.

शैंपू करने का सही तरीका
शैंपू को कभी भी डायरेक्ट अपने सिर पर नहीं लगाना चाहिए. एक कटोरी में थोड़ा सा पानी और थोड़ा सा शैंपू निकाल लें. इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें. शैंपू और पानी के मिश्रण को स्कैल्प पर अच्छे से अप्लाई कर सकते हैं. ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल करने से बाल ड्राई और बेजान हो जाते हैं. बल्कि हेयर फॉल की समस्या भी हो सकती है.

बालों में लगाएं तेल
शैंपू करने से एक रात पहले बालों पर और स्कैल्प पर तेल लगाना बेहद जरूरी है. बालों में तेल से मालिश करने से बालों को अंदर से पोषण मिलता है. अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप बाल धोने के 1 से 2 घंटे पहले बालों में तेल लगा सकते हैं. दादी-नानी भी बालों की देखभाल के लिए तेल लगाने की सलाह देती हैं.