Shreyas Iyer Pbks Captain

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने बेहद खास अंदाज में की थी. पंजाब किंग्स की टीम को शुरुआती 7 मैचों में कोई भी शिकस्त नही दे सका था, लेकिन उसके बाद से अब तक लगातार 3 मैचों में पंजाब किंग्स को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पंजाब किंग्स ने कल रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ अपना मुकाबला खेला, लेकिन उन्हें 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 236 रन नही बना सकी. पंजाब किंग्स की टीम 7 विकेट गंवाकर 20 ओवरों में 202 रन ही बना सकी और 33 रनों से उन्हें हार मिली. पंजाब किंग्स की हार के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) बेहद नाराज दिखे.

Shreyas Iyer ने इन 3 खिलाड़ियों को माना हार का जिम्मेदार

पंजाब किंग्स की टीम ने बेहद खराब फील्डिंग की, कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि कूपर कोनोली, शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन के कैच छोड़ने की वजह से ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 235 रन बना सकी और पंजाब किंग्स को इसी वजह से शिकस्त का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर ने इन तीनो ही खिलाड़ियों को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि

“मुझे लगता है कि लक्ष्य थोड़ा ज्यादा था, क्योंकि हमने शुरुआत में कई कैच छोड़े और हम आसानी से उनके स्कोर को 30 से 40 रन तक कम कर सकते थे. क्योंकि विकेट धीमा होता जा रहा था और कटर गेंदें भी ठीक से नहीं लग रही थीं. इसलिए हम फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में उतने प्रभावी नहीं थे. मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला और हमें मैच जीतना सिखाया.”

कमबैक पर Shreyas Iyer ने कही ये बात

पंजाब किंग्स की इस सीजन ये लगातार तीसरी हार है, ऐसे में इस हार के बारे में बात करते हुए और आईपीएल 2026 में वापसी को लेकर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि

“मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत शानदार रही और सभी खिलाड़ी बहुत अच्छे मूड में थे और उनका मनोबल भी बहुत ऊंचा था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें इसी मानसिकता को बनाए रखना चाहिए. नकारात्मक बातें करने से ध्यान भटकना आसान है. लेकिन निश्चित रूप से हमें वापस जाकर पिछले तीन मैचों में जिन चीजों में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, उन पर विचार करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मजबूती से वापसी करें.”

श्रेयस अय्यर ने इन 2 खिलाड़ियों की किया तारीफ़

पंजाब किंग्स को भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा, लेकिन श्रेयस अय्यर ने अपने टीम के 2 खिलाड़ियों के तारीफों के पूल बांधे हैं. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शतकीय पारी खेलने वाले कूपर कोनोली की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“कोनोली शानदार हैं. उनकी मानसिकता बेहतरीन है और मैदान पर उनका जो व्यक्तित्व है, उससे सभी खिलाड़ी सीख सकते हैं. इसके अलावा, मुझे लगता है कि वह दबाव वाली परिस्थितियों में बड़े रन बनाने में माहिर है. उसने पहले भी ऐसा किया है और आज इसका सटीक उदाहरण था.”

वहीं युजवेंद्र चहल की तारीफ़ में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि

“वो(चहल) निडर थे और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनका रवैया शानदार था. मैंने उन्हें आक्रामक होने के लिए कहा था, खासकर जब नए बल्लेबाज बल्लेबाजी करने आए थे क्योंकि वे पहली ही गेंद से आक्रामक हो गए थे और उस समय विकेट लेना बेहद जरूरी था. दुर्भाग्य से, हम कैच नहीं पकड़ पाए. मुझे लगता है कि आज के मैच में यही हमारे लिए सबसे बड़ा झटका था. लेकिन निश्चित रूप से इस पर विचार करने और मजबूत वापसी करने की जरूरत है.”

ALSO READ: पंजाब किंग्स की हार के साथ ही खत्म हुआ इन 2 टीमों का आईपीएल सफर, अब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे निकली ये 5 टीमें