IPL 2026 Playoff Race

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच आईपीएल का 49वां मुकाबला खेला गया, इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए.

इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम कूपर कोनोली की शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन ही बना सकी, पंजाब किंग्स की हार के बाद IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब हर मैच के साथ रोमांचक होती जा रही है. आईपीएल 2026 के 49वें मैच के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. वहीं पंजाब किंग्स की टीम नंबर 2 पर खिसक गई है, जो इस मैच से पहले नंबर 1 पर मौजूद थी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के 14 अंक हैं, वहीं पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं.

वहीं आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम 12-12 अंको के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर मौजूद हैं. इन तीनो ही टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रनरेट की वजह से ये टीमें तीसरे, चौथे और 5वें स्थान पर हैं. ये 4 टीमें ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं.

इन 3 टीमों की उम्मीद हो गई है खत्म

छठे स्थान पर सीएसके है, जिसके पास 10 अंक हैं, जबकि दिल्ली 8 अंक के साथ आठवें नंबर पर है. वहीं, केकेआर 7 अंक के साथ अंक तालिका में बनी हुई है. मुंबई अंक 9वें स्थान पर है. उसके पास 6 अंक हैं. वहीं, एलएसजी 4 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है.

मुंबई और लखनऊ की टीम का सफर अब इस आईपीएल में खत्म हो चूका है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन दोनों ही टीमों के लिए ये टूर्नामेंट अब बस औपचारिकता मात्र रह गया है.

49वें मैच के बाद IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम का नाम (Hindi) Team Name (English) मैच जीत हार अंक
1 सनराइजर्स हैदराबाद Sunrisers Hyderabad 11 7 4 14
2 पंजाब किंग्स Punjab Kings 10 6 3 13
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Royal Challengers Bengaluru 9 6 3 12
4 राजस्थान रॉयल्स Rajasthan Royals 10 6 4 12
5 गुजरात टाइटंस Gujarat Titans 10 6 4 12
6 चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings 10 5 5 10
7 दिल्ली कैपिटल्स Delhi Capitals 10 4 6 8
8 कोलकाता नाइट राइडर्स Kolkata Knight Riders 9 3 5 7
9 मुंबई इंडियंस Mumbai Indians 10 3 7 6
10 लखनऊ सुपर जायंट्स Lucknow Super Giants 9 2 7 4

ALSO READ: हार, हार और हार श्रेयस अय्यर की इस गलती की वजह से 33 रनों से पंजाब किंग्स को करना पड़ा SRH के सामने 33 रनों से हार का सामना