Babar Azam Playing XI

Babar Azam: भारत में एक तरफ जहां आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आयोजन हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में पीएसएल खेला जा रहा था. बाबर आजम (Babar Azam) की टीम ने इस बार PSL का ख़िताब अपने नाम किया था, जिसके बाद बाबर आजम को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नकल करते हुए ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया, विराट कोहली और रोहित शर्मा को बाबर आजम अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन जब उन्होंने अपनी वनडे टीम का चुनाव किया तो उस टीम से इन दोनों दिग्गजों को बाहर रखा.

बाबर आजम (Babar Azam) ने इसके अलावा अपनी टीम से भारत के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को भी बाहर रखा है, जसप्रीत बुमराह को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना जाता है. आइए जानते हैं, बाबर आजम ने अपनी टीम में किन खिलाड़ियों को मौका दिया है.

Babar Azam ने इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में किया शामिल

PSL 2026 के फाइनल से पहले पेशावर जाल्मी के पॉडकास्ट में बाबर आजम बतौर गेस्ट पहुंचे, इस दौरान बाबर आजम ने अपनी वर्ल्ड ODI इलेवन चुनी. इस वर्ल्ड इलेवन को चुनने के लिए बाबर आजम के सामने शर्त ये थी कि उन्हें हर देश से बस दो खिलाड़ी चुनने थे.

ऑस्ट्रेलिया से मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड को चुना. साउथ अफ्रीका से कैगिसो रबाडा और एडेन मार्करम को. न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र और मिचेल सैंटनर को जगह दी. इंग्लैंड से हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर को जगह दी.

पाकिस्तान से शाहिद अफरीदी और मोहम्मद रिजवान को और अफगानिस्तान से एक खिलाड़ी राशिद खान को रखा. वहीं पॉडकास्टर ने 12वें खिलाड़ी के तौर पर खुद बाबर आजम को रख दिया.

भारत से दिखी बाबर आजम की साफ नफरत

बाबर आजम से पहले जिसने भी अपनी विश्व इलेवन टीम का चयन किया है. उसने विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन बाबर आजम की नफरत भारत के खिलाफ साफतौर पर देखने को मिली, मौजूद समय में रोहित शर्मा से बेहतर ओपनर किसी देश के पास नही है, वहीं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज कोई दूसरा नही, जबकि पूरी दुनिया में जसप्रीत बुमराह से बेहतर तेज गेंदबाज मौजूद नही है.

इसके अलावा बाबर आजम (Babar Azam) ने अपनी टीम में वेस्टइंडीज से और ना ही बांग्लादेश या श्रीलंका के किसी भी खिलाड़ी को मौका दिया है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या ये बेस्ट प्लेइंग 11 है?

ALSO READ: CSK के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद DC के कप्तान अक्षर पटेल ने खोया आपा, इस खिलाड़ी को सीधे तौर पर माना जिम्मेदार

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।