
Mamata Banerjee on Election: पश्चिम बंगाल में करारी शिकस्त के बाद पहली बार टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधा. ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके चुनाव को जीता है. ममता बनर्जी की ओर से दावा किया गया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं को डराया गया. उन्होंने कहा कि हम इतने दिन से राजनीति में हैं, लेकिन इस प्रकार का चुनाव कभी नहीं देखा. ऐसी अराजकता नहीं देखी. एसआईआर में लाखों लोगों के नाम काटे गए.
दरअसल, पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. बीजेपी ने इस चुनान में 206 सीटें जीती हैं और 15 साल से सत्ता पर काबिज रही टीएमसी को केवल 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा. इस हार के बाद पहली बार टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने अपनी बात रखी और इलेक्शन कमीशन के साथ बीजेपी पर हार का ठीकरा फोड़ा.
ममता ने लगाए आरोप
सीएम ममता ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि टीएमसी के लोगों को धमकाया गया. कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की गई. हम किसी से नहीं डरेंगे. हमें अभी काफी काम करना है. ममता बनर्जी ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ गठबंधन में रहेंगे.ममता ने बताया कि चुनावी परिणाम के बाद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने मेरे को फोन किया. ममता ने कहा, वह इंडी गठबंधन का हिस्सा रहेंगी.
अधिकारियों को क्यों बदल दिया गया: ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि इस चुनाव में CEC लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने और EVM में हेराफेरी करने के मामले में ‘खलनायक’ बन गया. क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद भी EVM में 80-90% चार्ज कैसे हो सकता है? यह कैसे संभव है? चुनाव से दो दिन पहले ही उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया. उन्होंने हर जगह छापेमारी शुरू कर दी. उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया.
चुनावी परिणामों पर ममता ने कहा कि यह BJP और चुनाव आयोग के बीच एक तरह की ‘बाजी’ थी. हमने पूरी सरकारी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. इसमें PM और HM भी शामिल थे; यह सीधे तौर पर उनका हस्तक्षेप था. उन्होंने SIR से 90 लाख नाम हटा दिए थे. जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम फिर से शामिल किए गए. उन्होंने बहुत ही गंदे, घटिया और शरारती खेल खेले. मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा.
ममता बनर्जी का आरोप- चुनाव में रहा केंद्र का इंटरफेरेंस
पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव में केंद्र सरकार का सीधा इंटरफेरेंस रहा. उन्होंने आरोप लगाए कि राज्य में बुरी तरीके से लोकतंत्र की हत्या की गई. हैरान करने वाली बात है कि टीएमसी चीफ ने दावा किया कि महिला होने के बावजूद मुझे धक्का मारा गया. ममता बनर्जी ने बताया कि हमने 10 मेंबर की कमेटी का गठन किया है, लेकिन हम अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे. ममता बनर्जी का आरोप है कि कई काउंटिंग स्टेशन को हाइजैक करने की कोशिश की गई.
लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी: ममता
टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि वह हारीं नहीं है और नैतिक तौर पर उनकी जीत हुई है. उनका आरोप है कि बीजेपी ने लूटकर जनादेश अपने पक्ष में किया है. पीसी के दौरान उन्होंने कहा कि मैं हारी नहीं हूं, इसलिए मैं राजभवन नहीं जाऊंगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैं इस्तीफा नहीं दूंगी.