Angkrish Raghuvanshi

Angkrish Raghuvanshi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज रात का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की टीम के बीच अटल विहारी बाजपेई स्टेडियम इकाना में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर (KKR) की टीम की हालत बेहद खराब है. 80 रनों पर ही केकेआर के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं, इसी बीच बड़ा बवाल देखने को मिला है.

LSG और KKR के बीच मैच के दौरान केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) के आउट होने के फैसले ने टीम और फैंस दोनों को हैरान कर दिया, मैदान पर काफी बवाल देखने को मिला.

Angkrish Raghuvanshi का आउट होना बना विवाद

केकेआर की टीम काफी मुसीबत में नजर आ रही है, इसी बीच अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) और कैमरून ग्रीन  के बीच साझेदारी पनप रही थी और अंगकृष रघुवंशी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन इसी बीच उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड यानी मैदान में बाधा डालने के कारण आउट दे दिया गया, जिसे लेकर KKR खेमे में नाराजगी साफ दिखाई दी.

अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने अंपायर के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की और पहले अंपायर से बातचीत की, लेकिन अंपायर ने अपना फैसला नही बदला और इसके बाद अंगकृष रघुवंशी पवेलियन लौटते समय अपना बल्ला जमीन पर पटककर नाराजगी दिखाते नजर आए. वहीं केकेआर का सपोर्ट स्टाफ भी इस फैसले से नाराज दिखा.

कैसे आउट हुए अंगकृष रघुवंशी?

अंगकृष रघुवंशी उस समय 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने गेंद को हल्का सा खेलकर तेजी से सिंगल लेने की कोशिश की और तुरंत दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कैमरून ग्रीन ने रन लेने से मना कर दिया और उन्हें वापस भेज दिया.

जब रघुवंशी अपनी क्रीज में लौटने लगे, तो उन्होंने तेजी से मुड़ते हुए उसी साइड से वापस दौड़ लगाई, जिस तरफ उन्होंने शुरुआत में रन लेने के लिए दौड़ लगाई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, टीवी अंपायर ने देखा कि रघुवंशी गेंद को देख रहे थे और फिर लौटने के क्रम में उन्होंने अपनी दिशा बदल ली थी। यही मूवमेंट उनके आउट होने की बड़ी वजह बना.

चूंकि रघुवंशी उसी दिशा में दौड़े, जहां गेंद खेली गई थी और जहां से थ्रो आने की संभावना थी, टीवी अंपायर ने माना कि उनकी यह हरकत फील्डर के रन आउट करने के प्रयास में बाधा बन सकती थी. आखिरकार उन्हें आउट करार दे दिया गया, जिससे रघुवंशी और KKR टीम दोनों ही हैरान रह गए.

ALSO READ: कौन है CSK की ये मिस्ट्री गर्ल? जिसने हंसकर चुराया लोगों का दिल, CSK के स्टार खिलाड़ी से है खास रिश्ता