
नई दिल्ली. 14 साल बाद सुनीता आहूजा ने गिले-शिकवे मिटाकर भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह को गले लगाया. सुनीता और कृष्णा का मिलन सोशल मीडिया का सबसे बड़ा हाइलाइट बन गया. हर जगह मामी-भांजे के रिश्ते की चर्चा होने लगी है. सुलाह के बाद सुनीता घूमने निकल चुकी हैं. एयरपोर्ट पर देखते ही पैप्स उनसे सवाल करने लगे. जानते हैं कि सुनीता ने गोविंदा और भांजे संग सुलाह पर क्या कहा है.
सुनीता ने बच्चों को किया माफ भांजे कृष्णा संग सुलाह पर सुनीता कहती हैं कि हां खत्म हो गया सब. बच्चों को माफ किया. शो किया. शो करके मजा आया. पापी पेट का सवाल है. मतलब काम कर रहे हैं अपने व्लॉग के लिए. फिर उनसे कहा गया कि कृष्णा भाई ने बताया कि सब पुराना कलेश खत्म हो गया है. सुनीता कहती हैं कि हां अभी सब खत्म हो गया है. अब काम करेंगे. काम में ध्यान लगाएंगे.
सुनीता कहती हैं कि हमारे बड़े-बुजुर्गों ने बोला है कि काम करो. अब काम करने निकले हैं. फिर उनसे पूछा गया कि अभी गोविंदा सर कहां है. सुनीता कहती हैं कि सर घर पर होंगे. फिर उनसे पूछा गया वो शूटिंग पर भी नहीं गए. आज कल दिखते नहीं हैं. सुनीता कहती हैं कि मुझे नहीं पता भइया. इसके बाद वो थैंक्यू कहकर चली जाती हैं.
पैप्स संग हुई सुनीता की ये बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. एक यूजर ने लिखा कि पैसों के लिए ये लोग सब कुछ करते हैं. एक ने लिखा कि बेचारे गोविंदा. जब तक ये कमाती नहीं थी चुप थी. कमाने लगी तो पति को बदनाम करना शुरू कर दिया. एक ने लिखा कि कैसी पत्नी है, जिसे पति के बारे में नहीं पता. a