
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की रेखाओं में जिंदगी के कई गहरे राज छिपे होते हैं. हथेली में मौजूद कुछ निशान और रेखाएं वैवाहिक जीवन, सेहत और करियर को लेकर खास संकेत देते हैं. हस्तरेखा शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर हथेली में मौजूद इन निशानों और रेखाओं को समझ लिया जाए, तो समय रहते परेशानियों से मुक्ति के लिए उपाय किए जा सकते हैं. हथेली में मौजूद कुछ रेखाएं और चिह्न शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी गहरे संकेत देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि हथेली की कौन-सी रेखाएं दांपत्य जीवन में आने वाले संकटों की ओर इशारा करती हैं.
हथेली में कहां होती है शादी की रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में विवाह यानी शादी की रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे मौजूद होती है. हथेली में सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे होती है, जो कि हृदय रेखा के ऊपर की ओर होती है. दूसरे शब्दों में कहें तो विवाह रेखा बुध पर्वत के पास होती है.
दांपत्य जीवन में संकट का संकेत देती है ये रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर हथेली में शादी की रेखा टूटी-फूटी या उस पर क्रॉस का निशान हो, तो यह शुभ नहीं है. ये रेखा इस बात का संकेत देती है आने वाले समय में दांपत्य जीवन में दरार आ सकती है. इसके अलावा यह रेखा रिश्तों में तनाव की ओर भी इशारा करती है. इसके अलावा अगर हथेली में विवाह रेखा दो हिस्सा में बंटी हो तो यह दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से दूरी का संकेत देती है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार विवाह रेखा के साथ-साथ अगर हृदय रेखा में भी कट का निशान है, तो जातक को भावनात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे जातक अक्सर पार्टनर के साथ लड़ते-झगड़ते रहते हैं. इतना ही नहीं, ऐसे में कई बार तलाक की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है.
इन बातों का रखें ध्यान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कुछ बातों पर अमल करके दांपत्य जीवन की कड़वाहट को दूर किया जा सकता है. ऐसे में पार्टनर से बातचीत कभी बंद ना करें. कई बार खुलकर बातचीत न करने की वजह से भी रिश्तों में दरार आ जाती है. इसके साथ ही कभी भी गुस्से में कोई फैसला ना लें. इसके अलावा दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए ठंडे दिमाग से चीजों को समझें. इन बातों का ध्यान रखने पर दांपत्य जीवन की खुशहाली वापस आ सकती है.