
Delhi News: घर में काम करने वाले नौकर, हेल्पर या घरेलू स्टाफ आजकल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. वे घर के कामों में मदद करते हैं, जिससे हमारी जिंदगी आसान हो जाती है, लेकिन कई बार अनजाने में हम उन पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर लेते हैं और घर से जुड़ी अहम जानकारी साझा कर देते हैं, जो आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है.
अक्सर देखा गया है कि चोरी, लूट या अन्य आपराधिक घटनाओं में घर के अंदर की जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जाता है. घर में कौन कब आता-जाता है, किस समय घर खाली रहता है, कीमती सामान कहां रखा है- ये सब जानकारी अगर गलत हाथों में चली जाए तो बड़ा खतरा बन सकती है और यही हुआ दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में रहने वाले एक IRS अधिकारी के साथ.
ये भी पढ़ें- रेप करने के लिए नहीं, फिर क्यों IRS के घर में घुसा था दरिंदा? जज के सवाल पर आरोपी राहुल मीणा ने दिया जवाब
एक गलती IRS को भारी पड़ गई
IRS अधिकारी की एक गलती ने आज उनसे उनकी सबसे प्यारी चीज छीन ली, जो अब इस दुनिया में कभी वापस नहीं आ पाएगी. 22 साल की बेटी को उनके ही पूर्व नौकर राहुल मीणा ने रेप के बाद चार्जर की केबल से गला घोंटकर मार डाला. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। राहुल मीणा करीब एक तक साल उनके यहां रहा. दो महीने पहले ही इसको IRS अधिकारी ने नौकरी से निकाल दिया था.
चूंकि राहुल मीणा IRS अधिकारी के घर पर करीब एक साल रहा तो उसे घर के बारे में काफी कुछ जानकारी हो गई थी. जैसे- चाबी कहां रखी जाती है, साहब के ऑफिस आने-जाने का समय, पति-पत्नी के घूमने-टहलने का समय, कौन सा सामान कहां रखा जाता है… हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी राहुल मीणा को नौकरी से निकालने के बाद IRS अधिकारी ने तनिक भी सावधानी नहीं बरती, जबकि राहुल की करतूतों के बारे में उनको अच्छे से पता था.
राहुल को नौकरी से हटाने की वजह भी ये थी कि वह आसपास की दुकानों से घर का जो समान आता था, उसमें पैसों की हेराफेरी करता था. ये बात IRS अधिकारी के घरवालों को पता लग गई थी. इसलिए अगर IRS अधिकारी अतिरिक्त सावधानी बरतते तो शायद इतनी बड़ी वारदात नहीं घटती. यहां तक कि घर की चाबी रखने की जगह तक नहीं बदली.
राहुल को पता था कहां रखी जाती है चाबी
राहुल के रहते जिस शू रैक में चाबी रखी जाती थी, राहुल के जाने के बाद भी वहीं रखी जाने लगी और यही सबसे बड़ी गलती साबित हुई. बीते बुधवार की सुबह राहुल शू रैक में रखी चाबी से घर का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुआ. उस समय IRS की 22 साल की बेटी घर पर अकेली थी. राहुल ने पहले उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया, फिर चार्जर से गला घोंट दिया. इसके बाद में घर में रखा ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गया.
ये भी पढ़ें- तुमको तो नौकरी से निकाल दिया है, फिर क्यों, दिल्ली में IRS की बेटी की हत्या करने वाले राहुल को सबसे पहले किसने देखा?
सिफारिश पर मिली थी नौकरी
जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल मीणा के पिता, पीड़िता के पिता (IRS अधिकारी) के ऑफिस में काम करते थे. इसी जान-पहचान के चलते राहुल को कुछ समय पहले उनके घर पर नौकरी मिली थी. हालांकि, उस पर पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी और उधारी लेने के आरोप लगे, जिसके चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था.
ऑनलाइन लूडो खेलने में हो गया कर्जदार
पिछले डेढ़ महीने से राहुल अपने गांव में रह रहा था और दोस्तों के साथ ऑनलाइन लूडो खेलते हुए पैसों का दांव लगाता था. घटना से पहले भी वह एक शादी समारोह में गया था और वहां पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था. परिजनों और पड़ोसियों का कहना है कि कर्ज और दबाव के चलते वह चोरी के इरादे से दिल्ली आया होगा, जहां यह वारदात हुई.
4 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी राहुल मीणा
पुलिस को यह भी शक है कि घटना के बाद आरोपी अपने चाचा के पास गया हो सकता है, जो दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर हैं. फिलहाल पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. दूसरी ओर, गुरुवार को राहुल मीणा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. आने वाले समय में इस केस में और खुलासे होने की संभावना है.