Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी बॉलीवुड के पॉपुलर और परफेक्ट कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं, लेकिन अब हाल ही में जैकी ने कहा कि उनके और रकुल के बीच शादी के बाद भी ‘सिचुएशनशिप’ रिलेशन है. उन्होंने यह भी बताया कि जब रकुल के सामने उनकी किसी एक्स गर्लफ्रेंड का कॉल आता है, तो वह झिझकते नहीं हैं और बात कर लेते हैं.

‘कई अप एंड डाउन देखे’
हाल ही में जैकी ने एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘हमने एक-दूसरे से कहा कि हम 20-21 साल के नहीं हैं. हमने कई अप एंड डाउन देखे हैं. मैं एक हैप्पी पर्सन हूं और मैं नहीं चाहता कि कोई मेरी लाइफ का खालीपन भरे. अगर मैं डिप्रेस हूं, तो मेरी लाइफ में कोई भी आए, मैं डिप्रेस ही रहूंगा. हम साथ में भी काफी खुश हैं.’

एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने आगे कहा, ‘हम एक-दूसरे की लाइफ में खाली जगह को भरते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अगर जैकी मुझे वेकेशन पर नहीं ले गए तो मैं बुरा मान जाऊंगी. मैं अपने आप भी छुट्टी पर जा सकती हूं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि इससे भी ज्यादा कई महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं, जिन पर बात करना बेहद जरूरी है.’

‘अपने रिश्ते को कहते हैं सिचुएशनशिप’
वहीं इस दौरान जैकी ने यह भी कहा कि वह और रकुल मैरिड हैं, लेकिन वह अपने रिश्ते को ‘सिचुएशनशिप’ कहते हैं. उन्होंने कहा, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम सिचुएशनशिप में हैं. हालांकि, हम एक-दूसरे के ही हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि मैं रकुल से किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात कर सकता हूं.’ वहीं जैकी ने आगे कहा कि अगर रकुल के सामने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का कॉल आता है, तो वह फोन उठाने में झिझकते नहीं हैं. वह अपनी पत्नी से कुछ छुपाते नहीं हैं.

साल 2024 में की दोनों ने शादी
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और 21 फरवरी 2024 को दोनों ने शादी की. दोनों ने गोवा में प्राइवेट शादी की थी, जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. कपल ने सिख और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी.