Learning a lesson from a video, a girlfriend used a belt and handcuffs to inflict such torment upon her boyfriend that he began screaming in agony.
Learning a lesson from a video, a girlfriend used a belt and handcuffs to inflict such torment upon her boyfriend that he began screaming in agony.

Bengaluru Murder Case Update: बेंगलुरु में वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल के नाम पर प्रेमी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में यह मामला पूरी तरह सुनियोजित लग रहा है। आरोपी महिला ने हत्या की साजिश पहले से ही रचा था, जिसके लिए ऑनलाइन वीडियो का सहारा लिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

2 दिन पहले से रची जा रही थी साजिश
पुलिस के मुताबिक, महिला ने इस हत्या की योजना करीब दो दिन पहले से बनानी शुरू कर दी थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दोनों एक निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे और पिछले करीब दो वर्षों से रिश्ते में थे। हाल के दिनों में प्रेमी कथित तौर पर अपनी पूर्व प्रेमिका के करीब आ गया था, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी विवाद के बाद आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

‘वेस्टर्न प्रपोजल’ के बहाने बुलाया घर
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पीड़ित को सुलह और सरप्राइज प्रपोजल का झांसा देकर बेंगलुरु के अंजनानगर स्थित एक घर में बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने पहले उसे आंखों पर पट्टी बांधने को कहा और इसे सरप्राइज का हिस्सा बताया। इसके बाद उसे कुर्सी से बांध दिया गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया।

ऑनलाइन मंगाई हथकड़ी और बेल्ट, यूट्यूब से सीखा तरीका
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले ही हथकड़ी और बेल्ट जैसे सामान ऑनलाइन मंगाए थे, जिनका इस्तेमाल पीड़ित को बांधने में किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसने यूट्यूब और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखकर हत्या को अंजाम देने का तरीका सीखा था। इसके बाद उसने पीड़ित पर पेट्रोल और केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुसाइड का झूठा दावा, फोरेंसिक जांच में खुलासा
घटना के बाद आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि वह बाथरूम में थी, तभी पीड़ित ने खुद को आग लगा ली। हालांकि, फोरेंसिक जांच और क्राइम सीन की जांच में पता चला कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी।

सबूत मिटाने की कोशिश, खिड़की से फेंकी राख
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसने जले हुए अवशेष और राख को खिड़की के जरिए बाहर फेंक दिया, ताकि घटना के सबूत न बचें। हालांकि, जांच टीम ने मौके से पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए हैं।

मोबाइल से मिला वीडियो, जांच जारी
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह वीडियो मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकता है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने यह अपराध अकेले किया या इसमें किसी और की भी संलिप्तता है।

रिश्ते में दरार बनी वजह?
पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को करीब चार वर्षों से जानते थे। हाल ही में जब पीड़ित ने दूरी बनानी शुरू की और पूर्व प्रेमिका के साथ फिर से संपर्क में आया, तो यह घटना उसी तनाव का परिणाम हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।