नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी जलक्षेत्र के पास तीन अलग-अलग कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी का मामला सामने आया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों के बावजूद किसी भी चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी सुरक्षित हैं. राहत की बात यह है कि जहाजों में आग लगने या किसी भी तरह के पर्यावरणीय नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। और पढ़ें

एक जहाज ने रिपोर्ट दी है कि फायरिंग से पहले एक आईआरजीसी गनबोट उसके काफी करीब पहुंच गई थी. इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग पर सुरक्षा संबंधी चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है, खासकर तब जब मिडिल-ईस्ट में पहले से ही अस्थिरता बनी हुई है.

रॉयटर्स के मुताबिक, ओमान के उत्तर-पूर्व में गोलीबारी और रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला होने के बाद, लाइबेरिया का झंडा लगे एक कंटेनर जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा है. UKMTO ने बताया कि जहाज के कैप्टन ने जानकारी दी है कि IRGC की एक गनबोट उनके जहाज के करीब आ रही थी. UKMTO के मुताबिक, इसके बाद जहाज पर गोलीबारी की गई.

सऊदी के कर्ज़ से चल रहा PAK? मदद के पीछे क्या सच्चाई

जहाज के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और इस घटना के कारण जहाज में आग लगने या पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की कोई घटना नहीं हुई. समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि उस गनबोट पर तीन लोग सवार थे. Advertisement

यह भी पढ़ें: होर्मुज को फिर से खोलने के लिए लंदन में बड़ी बैठक, 30 से ज्यादा देश होंगे शामिल

ग्रीक-संचालित कंटेनर जहाज़ के कैप्टन ने यह भी बताया कि घटना से पहले कोई रेडियो संपर्क नहीं हुआ था और जहाज़ को शुरू में यह जानकारी दी गई थी कि उसे होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने की अनुमति है.