अमेरिका ने ईरान का जहाज पकड़ा। लेकिन उसमें क्या मिला? बता दें कि इस वक्त वाशिंगटन से लेकर बीजिंग तक काफी हलचल मचा दी है। ओमान की खाड़ी में पकड़े गए इस जहाज ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या समुद्र के रास्ते चुपचाप एक बड़ा खेल खेला जा रहा था? यह खेल ईरान और चीन मिलकर खेल रहे थे। दरअसल 19 अप्रैल ओमान की खाड़ी ईरानी झंडे वाला कंटेनर जहाज जिसका नाम टोस्का बताया जा रहा है यह अपने रास्ते पर था और जैसे ही यह जहाज चबाहार पोर्ट के पास पहुंचता है अमेरिकी सेना पूरी तरह से एक्टिव हो जाती है। यूएस सेंट्रल कमांड का यह दावा है कि लगातार 6 घंटे तक इस जहाज को चेतावनी दी गई। लेकिन जहाज ने ना कोई जवाब दिया ना ही कोई रिएक्शन। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिर उसके बाद अमेरिकी कमांडोज़ ने जहाज को अपने कब्जे में पूरी तरीके से ले लिया।
Asim Munir और Donald Trump के बीच कुछ बड़ा पक रहा है? अमेरिका ने मानी पाकिस्तान की बात, ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ा
लेकिन असली कहानी तब शुरू हुई जब शुरुआती जांच में जहाज के अंदर से सामान का खुलासा हुआ। इस जहाज में बता दें कि ड्यूल यूज़ समान हो सकता है। ड्यूल यूज़ यानी कि ऐसी चीजें जो आम जिंदगी में भी काम आए और युद्ध में भी इस्तेमाल हो। जैसे कि बता दें कि मेटल बाइक, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, माइक्रो चिप्स जो बता दें कि मोबाइल में भी लगती है और मोबाइल इससे ही बनता है और मिसाइल भी। अब यहां से कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाती है। डाटा के मुताबिक यह जहाज चीन के ताई चांग और पोर्ट से चला और फिर उसके बाद मलेशिया के पोर्ट क्लांग पर यह रुका और फिर उसके बाद ओमान की खाड़ी तक इस तरीके से यह पहुंचता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि इस जहाज में ऐसे कंपोनेंट्स हो सकते हैं जो ईरान के मिसाइल प्रोग्राम से जुड़े हो। लेकिन यहां पर एक चीज को ध्यान रखें कि इसकी अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। यह सभी अभी कयास है, दावे हैं।
Iran के पास चंद घंटों का समय, Donald Trump की चेतावनी- ‘समझौता करें या बमबारी के लिए तैयार रहें’
अमेरिका का यह कहना है कि यह जहाज पहले से ही प्रतिबंधित था और आईआरआईएसएल से जुड़ा हुआ है। वहीं ईरान का यह आरोप है कि यह सीधी समुद्री डकैती है और अंतरराष्ट्रीय कानून का यह उल्लंघन भी है। अब इस मामले में बता दें कि चीन ने भी चिंता जताई है। यानी अब ये सिर्फ अमेरिका बनाम ईरान की लड़ाई नहीं बल्कि एक बड़ा जिओपॉलिटिकल गेम बनता हुआ नजर आ रहा है। एक जहाज जिसमें ड्यूल यूज़ समान है और तीन बड़े देश जो हैं वो आमने-सामने टकरा रहे हैं। क्या यह सिर्फ एक सुरक्षा कारवाई थी या फिर एक बड़े नेटवर्क की झलक सामान को लेकर सामने आई।