
Aag Dream Meaning In Hindi: सोते समय देखे गए सपनों के अलग-अलग मतलब हैं, कुछ सपने शुभ तो कुछ सपने अशुभ संकेत देते हैं. इसी तरह कई लोगों को बार-बार के सपने आते हैं. ये सपने व्यक्ति को संकेत देते हैं कि निकट भविष्य में कुछ तो सकारात्मक या नकारात्मक होने वाला है जिसका जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. इसी तरह इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे कि आग का सपना देखना क्या संकेत देता है.
सपने में आग देखने के 4 बड़े संकेत
ऑफिस या दुकान में आग लगते देखना
अगर किसी व्यक्ति को कमाई करने वाली जगह पर जैसे ऑफिस या दुकान में आग लगती हुई दिखे तो इसके अति सकारात्मक संदेश मिलते हैं. ऐसे सपने संकेत देते हैं कि व्यक्ति अपनी नौकरी और बिजनेस में तेजी से तरक्की करने वाला है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। धन के साथ पद वृद्धि की संभवना इस सपने के आने के बाद बढ़ जाती है.
सपने में खुद को भयंकर आग में फंसा देखना
सपने में अगर कोई व्यक्ति खुद को भयंकर आग में फंसा देखता है तो यह एक अति शुभ सपना है क्योंकि ऐसे सपने संकेत देते हैं कि जल्द ही व्यक्ति का मानसिक तनाव दूर होने वाला है. ऐसे सपने विदेश यात्रा पर जाने के संकेत भी देते हैं.
सपने में खुद को आग बुझाते देखना
अगर कोई व्यक्तिक सपने में खुद को आग बुझाते हुए देखता है तो इसे एक अशुभ सपना माना जाता है. ऐसे सपने निकट भविष्य में नकारात्मक घटनाओं के होने का इशारा करते हैं. रिश्तों में खटास आ सकती है या फिर व्यक्ति किसी दूसरे की मुसीबत में फंस सकता है. ऐसे में व्यक्ति को हर कदम पर सतर्क रहना चाहिए.
सपने में खुद के घर में आग लगते देखना
सपने में खुद के ही घर में आग लगी दिखती है तो इसे एक शुभ सपना माना जाता है. ऐसे सपने के आने से संकेत मिलता है कि घर के संकटों का जल्दी ही नाश होने वाला है और किसी बड़ी समस्या का हल मिलने वाला है. ऐसे सपने के दिखने से एक संकेत ये भी मिलता है कि जल्द ही घर में कोई नन्हा मेहमान आने वाला है या किसी अविवाहित का विवाह तय होने वाला है.